फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Concerns rise as swine flu hits Ghaziabad two children admitted to Joint Hospital

गाजियाबाद: स्वाइन फ्लू की दस्तक से बढ़ी चिंता, संयुक्त अस्पताल में दो बच्चे भर्ती, मरीजों की संख्या 51 पहुंची

Mon, 14 Sep 2026 10:44 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Mon, 14 Sep 2026 10:44 PM IST
सार

स्वाइन फ्लू (कुल 51 मरीज) और डेंगू (21 मरीज) मिल चुके हैं। सोमवार को दो बच्चों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। 222 घरों में डेंगू लार्वा मिला है।

विज्ञापन
Concerns rise as swine flu hits Ghaziabad two children admitted to Joint Hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को संयुक्त अस्पताल में भर्ती दो बच्चों की जांच रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई। दोनों बच्चों को निमोनिया जैसे लक्षण होने पर पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। नए मामलों के साथ जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 51 पहुंच गई है। इनमें 23 मरीज वर्तमान में सक्रिय हैं। वहीं बारिश के बाद डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है और जिले में अब तक 21 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन

संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में घूकना और डासना निवासी दो बच्चियों को निमोनिया जैसे लक्षणों के साथ भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। सोमवार को रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। अस्पताल की नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमा बिष्ट ने बताया कि दोनों बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण को देखते हुए उन्हें अन्य मरीजों से अलग पीकू वार्ड में रखकर उपचार किया जा रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जिले में अब तक 27 स्वाइन फ्लू मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। वर्तमान में 20 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जबकि तीन मरीज घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। अब तक 28 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

डेंगू के 21 मरीज, 222 घरों में मिला लार्वा
जिले में अब तक डेंगू के 21 और मलेरिया के 15 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आठ दिन की जांच में 222 घरों में डेंगू का लार्वा पाया है। इनमें वैशाली, खोड़ा, राजेंद्र नगर और पंचवटी समेत कई इलाके शामिल हैं। माइक्रोबायलॉजिस्ट डॉ. सुरुचि सैनी का कहना है कि संजयनगर स्थित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में रोजाना 25 से 30 डेंगू के सैंपल की जांच की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्र ने बताया कि लार्वा मिलने वाले घरों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed