फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Computers are an hour railway halt, found tickets

एक घंटा रेलवे के कंप्यूटर रहे ठप, नहीं मिले टिकट

Thu, 01 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Computers are an hour railway halt, found tickets
रेलवे रिजर्वेशन - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। पुराना रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रिजर्वेशन और जनरल टिकट काउंटर के कंप्यूटर बंद हो गए। बिजली फाल्ट की वजह से करीब एक घंटे तक कंप्यूटर बंद रहे। इस दौरान टिकट न तो जारी हुए और न रिटर्न हुए।

विज्ञापन


जनरल टिकट वापस करने वाले यात्रियों को लगा कि वापसी के 3 घंटे का समय खत्म हो रहा है तो उन्होंने हंगामा कर दिया। रेलवे स्टाफ ने उन्हें समझाकर शांत कराया। बुकिंग और रिजर्वेशन काउंटर्स के कंप्यूटरों को सप्लाई देने वाले इनवर्टर में बुधवार दोपहर अचानक फाल्ट हो गया।
विज्ञापन


इसकी वजह से दोनों स्थानों के सभी कंप्यूटर्स ठप हो गए और टिकट जारी व वापसी करने का काम बंद हो गया। कुछ देर तक लोगों ने इंतजार किया, लेकिन जनरल टिकटों की वापसी के लिए निर्धारित 3 घंटे का समय खत्म होता दिखा तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान काउंटर्स पर तैनात रेलवे स्टाफ और यात्रियों के बीच कहासुनी हुई। बाद में किसी तरह यात्रियों को शांत कराया गया। आरक्षण केंद्र पर भी फाल्ट के चलते काफी देर तक रिजर्वेशन नहीं हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed