{"_id":"6ac2ba7e9e171ff28d0507a8","slug":"company-partner-accused-of-fraud-by-transferring-half-of-a-directors-shares-to-her-husband-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24977-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कंपनी की साझेदार पर धोखाधड़ी कर निदेशक के आधे शेयर पति को देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कंपनी की साझेदार पर धोखाधड़ी कर निदेशक के आधे शेयर पति को देने का आरोप
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित कंपनी की साझेदार पर धोखाधड़ी कर निदेशक के आधे शेयर पति को देने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिफेंस कॉलोनी नई दिल्ली निवासी डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि राजेंद्रनगर में स्थानीय निवासी पिंकी पंवार उर्फ पिंकी डागर के साथ उन्होंने एक कंपनी की शुरुआत जनवरी 2020 में की थी। इसमें दोनों की हिस्सेदारी 50-50 फीसद थी।
उनका आरोप है कि कंपनी बनने के बाद उन्होंने किसी बोर्ड बैठक या वार्षिक सभा में हिस्सा नहीं लिया। बावजूद इसके सभी बैठकों के कार्यवृत्त व अन्य दस्तावेज पर उनके फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप है। जून 2020 में पिंकी ने अपने पति सचिन कुमार को कंपनी में अतिरिक्त निदेशक बनाया।
विज्ञापन
जुलाई 2026 को उन्हें पता चला कि अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर पिंकी ने उनके 10 हजार कंपनी के शेयर अपने पति के नाम कर दिए, जबकि उन्होंने इसकी सहमति नहीं दी थी। आरोप है कि इसमें कंपनी सचिव प्रिया जिंदल, चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म रंजना वंदना एंड कंपनी और उसकी साझेदार रंजना रानी की मिलीभगत भी है। उन्होंने दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।