फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Committee will investigate Bhopura Tiraha fire incident

Ghaziabad News: भोपुरा तिराहा अग्निकांड की जांच करेगी कमेटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Committee will investigate Bhopura Tiraha fire incident
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भोपुरा तिराहे पर 306 एलपीजी सिलिंडर से भरे ट्रक में आग लगने की घटना की जांच प्रशासन से गठित कमेटी करेगी। सोमवार को समिति का गठन किया जाएगा। वहीं, सोमवार को ही पेट्रोलियम कंपनी की तरफ से ट्रक की मूवमेंट लोकेशन रिपोर्ट भी दमकल विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद जांच की सही दिशा तय हो पाएगी। रविवार को हादसा प्रभावित क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने निरीक्षण कर पीड़ितों से मुलाकात की।
विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी कट पर शनिवार सुबह करीब 4ः30 बजे भारत पेट्रोलियम कंपनी के एलपीजी सिलिंडरों से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई थी। ट्रक में 306 एलपीजी सिलेंडर भरे थे, जिन्हें रामपुर भेजे जाने की बात सामने आई है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। ट्रक में लगी आग में एक के बाद एक 50 से भी ज्यादा सिलिंडर फटे थे। इसकी वजह से चार दुकान, एक मकान और आठ वाहन जलकर राख हो गए थे। फटे सिलिंडर व उनके टुकड़े टकराने की वजह से आसपास के घरों में भी काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि हादसे के संबंध में एडीएम एफआर सौरभ भट्ट ने अपनी रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद जांच के लिए कमिटी का गठन किया जाएगा। सीेएफओ राहुल पाल ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनी से ट्रक की जीपीएस लोकेशन मांगी गई थी लेकिन अवकाश के कारण कार्यालय बंद था। सोमवार को उनकी रिपोर्ट मिलेगी, जिसे उच्चाधिकारियों से साझा किया जाएगा। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ लोगों से पूछताछ भी चल रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 घंटे बाद भी हादसे का कारण पुष्ट नहीं
हादसे को हुए 36 घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी तक ट्रक में आग कैसे लगी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। ट्रक में आग विद्युत तार गिरने के बाद लगी या स्पार्किंग की वजह से यह अभी तक साफ नही हुआ है। हादसे के बाद पीड़ित रविवार को भी अपनी दुकान, मकान व अन्य स्थानों पर हुए नुकसान का आंकलन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed