फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Coliform bacteria found in Sevi Vila-de water

Ghaziabad News: सेवी विला-डे के पानी में मिला कोलीफोर्म बैक्टेरिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Coliform bacteria found in Sevi Vila-de water
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सेवी विला-डे सोसायटी से लिए गए पानी के सैंपल में कोलीफोर्म बैक्टेरिया पाया गया है जो पेचिस, उल्टी दस्त का कारक होता है। सोसायटी से मंगलवार को आठ सैंपल लिए गए थे, जिसमें से एक सैंपल फेल पाया गया। यह सैंपल सोसायटी के निवासी की रसोई के नल से लिया गया था। रिपोर्ट आने के बाद एओए को नोटिस जारी कर सुधार करने को कहा है। बुधवार को सोसायटी के आसपास की चार और सोसायटी से भी सैंपल लिए हैं। दूसरी तरफ बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के लिए कैंप लगाया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि अब सोसायटी में बीमार हुए सभी व्यक्तियों की सेहत में सुधार है। कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता के अनुसार बुधवार को भी जांच कैंप लगाया गया। डॉ. सौरभ एवं अंकित द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर मेंटेनेंस और टावर के निवासियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई, लेकिन कोई नया मरीज नहीं मिला। लोगों को जागरूक किया गया है और बचाव के लिए पानी उबालकर पीने और पानी में क्लोरीन की दवाइयां का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। सोसायटी में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दूषित पानी के सेवन से 200 लोग हो गए बीमार
सोसाइटी में दूषित पेयजल सप्लाई होने पर बच्चों समेत 200 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। सोसायटी के निवासियों का कहना है कि एसटीपी खराब होने के कारण सीवर का गंदा पानी सोसायटी के ही लोवर बेसमेंट में डाला जा रहा है। यही पानी पीने के लिए सप्लाई होने वाले पाइप में मिल रहा था। इसके सेवन से लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बोतलबंद पानी खरीद चला रहे काम
बीमारी के डर से सोसायटी के कई लोग अब बोतलबंद पानी का सेवन कर रहे हैं। सोसायटी निवासी संजय ने बताया कि कई परिवार बोतलबंद पानी का सेवन करने लगे हैं। उसमें में भी स्थानीय बोतलबंद के बजाय नामी कंपनी के पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed