फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cockroach found in non-veg food, youth falls ill

Ghaziabad News: नॉनवेज खाने में मिला कॉकरोच, युवक बीमार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cockroach found in non-veg food, youth falls ill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मसूरी। एमजी रोड स्थित बिहारी होटल में नॉनवेज खाने के दौरान दो मरे कॉकरोच मिलने के बाद हंगामा हो गया। खाने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक ने होटल संचालक के खिलाफ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को तहरीर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जांच के बाद पता चला कि होटल बिना लाइसेंस के चल रहा था।
शनिवार शाम को मुरादनगर निवासी यूसुफ अपने एक दोस्त के साथ एमजी रोड मसूरी स्थित रईस अहमद के बिहारी होटल में खाना खाने पहुंचा था। युसुफ ने खाना ऑर्डर किया लेकिन जब उसने खाना खाना शुरू किया तो उसकी प्लेट में मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया। यह देख वह हक्का-बक्का रह गया और होटल मालिक को बुलाया। पहले तो होटल संचालक माफी मांगने लगा और सफाई देने लगा कि यह गलती से प्लेट में गिर गया होगा, लेकिन जब यूसुफ ने आपत्ति जताई तो मामला गरमा गया। अचानक यूसुफ और उसके साथी को उल्टियां होने लगीं, इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि रईस बिहारी का यह होटल पिछले 7-8 सालों से मसूरी एमजी रोड पर संचालित है और इसका एक अन्य होटल मसूरी गांव के अन्दर भी चलता है। यहां अक्सर गंदगी बनी रहती है और होटल में सफाई की कोई ठीक व्यवस्था नहीं है। मरे हुए कीड़े-मकौड़े और गंदगी के कारण पहले भी कई बार ग्राहक नाराज हो चुके हैं।
विज्ञापन

युसुफ की शिकायत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने होटल का बहिष्कार कर दिया। मामला बढ़ने लगा तो होटल बंद कर मालिक फरार हो गया। युसुफ ने इस घटना की शिकायत थाना मसूरी व स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग से की। फूड इंस्पेक्टर प्रेमचंद ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस चल रहे होटलों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed