फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Coaching centers inspected in Muradnagar too; irregularities found at several locations

Ghaziabad News: मुरादनगर में भी कोचिंग सेंटरों में जांच, कई जगह मिलीं खामियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Coaching centers inspected in Muradnagar too; irregularities found at several locations
मुरादनगर। मंगलवार को रेलवे रोड समेत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कोचिंग सेंटरों और शिक्षण संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की सघन जांच की गई। इस दौरान कई जगह अग्निशमन उपकरणों का अभाव पाया गया। कुछ संस्थानों में आपातकालीन निकास की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। कई कोचिंग सेंटरों में छात्रों के बाहर निकलने के लिए केवल एक संकरा रास्ता मिला, जो आपदा की स्थिति में बड़े खतरे का कारण बन सकता है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। मोदीनगर फायर सर्विस स्टेशन के प्रभारी उपनिरीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सीलिंग और बिजली आपूर्ति बाधित करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed