{"_id":"621ce67fc9894f244209c108","slug":"cng-pump-operator-killed-by-knife-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: 22 वर्षीय सीएनजी पंप ऑपरेटर की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पांच बहनों के भरण-पोषण की थी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: 22 वर्षीय सीएनजी पंप ऑपरेटर की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पांच बहनों के भरण-पोषण की थी जिम्मेदारी
Mon, 28 Feb 2022 08:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 28 Feb 2022 08:52 PM IST
सार
गुरुग्राम में अज्ञात बदमाशों ने एक सीएनजी ऑपरेटर की हत्या कर दी। युवक बुलंदशहर के गांव ढकरौली का रहना वाला था।
विज्ञापन
घटना की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के खानपुर क्षेत्र के गांव ढकरौली निवासी 22 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र रमेश हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक सीएनजी पंप पर नौकरी करता था। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने भूपेंद्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना का पता चलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं दर्जनों की संख्या में गांववासी समाचार सुनकर गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव निवासी भूपेंद्र विगत 3 वर्षों से गुरुग्राम के सेक्टर 31 में सीएनजी पंप ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। वह बुलंदशहर जिले के एक गांव ढकरौली का रहने वाला था। परिवार में पांच बहन होने के कारण भरण-पोषण की जिम्मेदारी के लिए वह नौकरी कर रहा था। लेकिन बीती रात अज्ञात बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। युवक के घर पर परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। पांच बहनों में सबसे छोटा होने के कारण बहने भी अपने को संभाल नहीं पा रही है। उधर, वारदात की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन