फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi will hand over appointment letters to the youth in the city today

Ghaziabad News: सीएम योगी आज शहर में.... युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will hand over appointment letters to the youth in the city today
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शहर में होंगे। उनका कार्यक्रम घंटाघर रामलीला मैदान में 757 करोड़ की 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने का है। इसी के साथ वह युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित करेंगे। इसी दौरान युवाओं के लिए वृहद रोजगार मेला लगेगा। इसमें 100 कंपनियां हिस्सा लेंगी। प्रशासन का दावा है कि इन कंपनियों में नियुक्ति के लिए 15 हजार पद खाली हैं। चयनित युवाओं को सीएम नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के पीछे भाजपा का मकसद विधानसभा उपचुनाव की तैयारी माना जा रहा है। एक महीने में सीएम योगी का शहर विधानसभा क्षेत्र में यह दूसरा कार्यक्रम है। इससे पहले 23 अगस्त को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर जीत का मंत्र दिया था। भाजपा विधायक अतुल गर्ग के सांसद बन जाने के बाद गाजियाबाद विधानसभा सीट खाली हो गई है। इस पर उपचुनाव होना है।
विज्ञापन

बुधवार को सीएम लगभग 12 बजे घंटाघर रामलीला मैदान पहुंच जाएंगे। यहां परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ लोगों को संबोधित करेंगे। इसके लिए मंगलवार की रात तक व्यापक स्तर पर तैयारियां चलती रहीं। सीएम योगी रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। यह मेला सुबह 9:00 बजे शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1000 पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात
चार कपंनी पीएसी की लगाई जाएंगी
गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम की सभी तैयारियां पुलिस ने कर ली है। कार्यक्रम स्थल और आसपास पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सिविल पुलिस और यातायात पुलिस के अलावा आला अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी। वहीं, नगर कोतवाली क्षेत्र समेत आठ थाना क्षेत्रों को नो ड्रोन जोन बना दिया गया है। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक हजार पुलिसकर्मी सिविल पुलिस से लगाए गए हैं। चार कंपनी पीएसी की लगेंगी। एलआईयू की टीम तैनात रहेगी। ड्रोन से भी आसपास के क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। इनके अलावा सुरक्षा के लिए अन्य जनपदों से भी 13 अधिकारी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed