फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi warns to mill owners to pay dues of sugarcane Farmers

गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया तो मिल मालिकों को जेल भेजने का इंतजाम करेगी सरकार : सीएम योगी

Sun, 23 Dec 2018 05:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Dec 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi warns to mill owners to pay dues of sugarcane Farmers
सीएम योगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : डेमो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मोदीनगर के गांव पतला पहुंचे। यहां उन्होंने एक बार फिर गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर मिल मालिकों को चेताया और कहा यदि वे इनका पैसा नहीं चुकाते तो जल्द ही प्रदेश सरकार उनके जेल जाने का इंतजाम कर देगी।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री योगी यहां किसान दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तक 44 हजार करोड़ का गन्ना भुगतान किया गया है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा शेष गन्ना भुगतान के लिए आखिरी तारीख 31 दिसम्बर तय की गई है, जिसे हर हाल में अदा करना होगा। अगर गन्ना किसानों को भुगतान नहीं किया जाता है तो मिल मालिकों के जेल जाने का इंतजाम प्रदेश सरकार कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेशभर में अब तक 32 हजार नौकरियां दी हैं। 42 हजार की प्रक्रिया चल रही है और 50 हजार पदों पर पुलिस में भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान कड़ी चौकसी बरती गई।

जानकारी मिली है कि कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी का विरोध करने के लिए कुछ लोग काले झंडे व काली जैकेट डालकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। मगर कार्यक्रम स्थल के मुख्यद्वार पर उन्हें रोक लिया गया और काले कपड़ों को जमा कर लिया गया।


सीएम योगी कार्यक्रम के पश्चात तकरीबन पौने पांच बजे हिंडन एयरबेस के लिए रवाना हुए। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ इंदिरापुरम के रामलीला मैदान में आयोजित महाकौथिग कार्यक्रम में जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed