{"_id":"662251738b44a70f7c0984ff","slug":"cm-yogi-said-whoever-respects-our-ancestors-should-be-equal-to-him-during-rally-in-modinagar-2024-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: 12 मिनट में छह से ज्यादा बार लिया चौधरी साहब का नाम, सीएम योगी बोले- पूर्वजों का सम्मान होना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: 12 मिनट में छह से ज्यादा बार लिया चौधरी साहब का नाम, सीएम योगी बोले- पूर्वजों का सम्मान होना चाहिए
Fri, 19 Apr 2024 04:42 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:42 PM IST
सार
मोदीनगर में रैली के दौरान सीएम योगी ने कहा कि जो हमारे पूर्वजों को सम्मान दे उसका समान होना चाहिये। रैली के दौरान 12 मिनट में छह से ज्यादा बार चौधरी साहब का नाम लिया।
विज्ञापन
जयंत चौधरी और सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जो हमारे पूर्वजों को सम्मान दे, उनका सम्मान होना ही चाहिए। पहली बार पीम मोदी ने चौधरी साहब को देश का सर्वोच्च सम्मान देकर हम सबको गौरवान्वित किया है। इससे किसानों और ग्रामीणों का सम्मान बढाया है।
विज्ञापन
किसानो को पीएम किसान सम्मान निधि, भारत को दुनिया मे सम्मान दिलाने का काम मोदी ने किया है। देश के अंदर आतंकवाद की समस्या का समाधान, आआईटी, डेवलपमेंट व अन्य क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। वर्ल्ड क्लास की सुविधा, इंफ्रास्ट्रक्चर, 14 लेन का एक्सप्रेस वे, रैपिड, मेट्रो, तेजी से बढ़ता इफ्रास्ट्रक्चर नए भारत पहचान बन गई गया। शुक्रवार को वह बागपत सीट से एनडीए के लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ रालोद के राष्ट्रीय अध्य्क्ष जयंत चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा चौधरी साहब का सपना था कि किसानों को सुविधा मिले। वही सपना पूरा किया ज रहा है। किसानों के लिए 2700 करोड़ इसी वर्ष दे दिया गया है।
विज्ञापन
कि देश तेजी से तरक़्क़ी के रास्ते पर बढ़ रहा है। 12 करोड़ किसानों को पीएम सम्मान निधि मिल रही है। 7 करोड़ आयुष्मान कार्ड धारकों को चिकित्सा का लाभ मिल रहा है। चार करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया गया है। जब अच्छा नेता चुनते है अच्छी सरकार चुनते हैं तो परिणाम भी अच्छा आता है। 22 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान में लोग भुखमरी की कगार पर हैं। यहां 80 करोड़ लोगो को फ्री राशन देने काम सरकार कर रही है।
सपा बसपा और कांग्रेस की सरकारों में पश्चिम उत्तर में सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी। किसानों के खेतों से ट्यूबेल चोरी हो जाते थे। बहन बेटियां अपने को असुरक्षित महसूस करती थीं। 2017 के बाद गुंडे माफिया जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं। अब कावंड़ शानदार तरीके से3 निकलती है।
उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी यहां राम राम कह रहे थे उधर अयोध्या में रामलला को सूर्यकिरण से तिलक हो रहा था। अब दंगे और कर्फ्यू नहीं होते। उन्होंने लोगों से कहा कि नल चलेगा तो कमल खिलेगा। अबकी बार 400 पार, एक बार फिर मोदी सरकार के नारे लगवाए।