फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   cm Yogi reach Kavinagar Ramlila Maidan in Ghaziabad to address conference of enlightened class

Ghaziabad: CM योगी आज देंगे 877 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में करेंगे लोगों को संबोधित

Tue, 22 Nov 2022 02:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Nov 2022 02:17 AM IST
सार

भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में नगर निगम क्षेत्र, सभी नगर पालिका क्षेत्र और सभी नगर पंचायत क्षेत्र के डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, अधिवक्ता, साहित्यकार, उद्यमियों समेत करीब 12 हजार लोग मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
cm Yogi reach Kavinagar Ramlila Maidan in Ghaziabad to address conference of enlightened class
cm yogi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कविनगर रामलीला मैदान पहुंचेंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री जिले को 877.83 करोड़ की 755 परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे 509.55 करोड़ की 409 परियोजनाओं का लोकार्पण और 368.28 करोड़ की 346 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का शंखनाद भी माना जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में नगर निगम क्षेत्र, सभी नगर पालिका क्षेत्र और सभी नगर पंचायत क्षेत्र के डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, अधिवक्ता, साहित्यकार, उद्यमियों समेत करीब 12 हजार लोग मौजूद रहेंगे। भाजपा के महानगर और जिलाध्यक्ष समेत सभी जनप्रतिनिधि करीब एक सप्ताह से इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। दिल्ली-एनसीआर के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा से करीब पांच बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वह कविनगर रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। यहां प्रबुद्ध जन सम्मेलन और परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के बाद 15 मिनट ग्रीन रूम में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

हिंडन नदी पर पुल निर्माण : 21.53 करोड़
हिंडन नदी पर पुराने हो चुके पुल को तोड़कर सेतु निगम ने नए पुल का निर्माण किया है। इसके लिए जीडीए की ओर से फंडिंग की गई है। गाजियाबाद से मोहननगर की ओर जाने वाले मार्ग पर बने इस पुल का निर्माण पूरा होने पर करीब डेढ़ महीना पहले इसे लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है।

धोबीघाट आरओबी : 79.09 करोड़
पुराने गाजियाबाद शहर से विजयनगर लाइनपार क्षेत्र को जोड़ने वाले धोबीघाट आरओबी का निर्माण रेलवे और जीडीए ने मिलकर किया है। दीपावली पर इस आरओबी को दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया था। इस पुल के बन जाने से लाइनपार क्षेत्र के करीब छह लाख लोगों को फायदा मिला है।

सात हेल्थ एटीएम : 28.85 लाख
स्वास्थ्य विभाग ने 36 तरह की जांच के लिए सात हेल्थ एटीएम मंगाए हैं। करीब एक महीना पहले इन एटीएम को एमएमजी जिला अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल, तीन सीएचसी और महिला अस्पताल में स्थापित करा दिया गया है। मुख्यमंत्री इनका लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा छह हेल्थ वेलनेस सेंटर और शाहपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हो चुका है। इन्हें भी मंगलवार को जनता के समर्पित कर दिया जाएगा।

इनका भी होगा लोकार्पण
रीजनल ट्रेनिंग सेंटर मोहननगर : 37.20 करोड़
नगर निगम के 148 निर्माण कार्य : 85.34 करोड़
मेटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर लोनी : 31.98 करोड़
मुरादनगर व लोनी नगर पालिका के कार्य : 23 करोड़
मोदीनगर सीवरेज योजना : 191.54 करोड़
जिला व ग्राम पंचायत के निर्माण काय : 16.50 करोड़
पीडब्ल्यूडी, जल निगम व ब्लॉक के कार्य : 12.50 करोड़
स्वास्थ्य विभाग की अन्य परियोजनाए : 4.64 करोड़
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
पीएम आवास योजना के 480 भवन प्रताप विहार : 35.39 करोड़
प्रताप विहार में पहले फेज के पीएम आवास का निर्माण पहले ही शुरू हो चुका है। अब दूसरे चरण में ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण शुरू किया जाना है। मुख्यमंत्री इस द्वितीय चरण का शिलान्यास करेंगे।

लोनी सीवरेज योजना : 66.35 करोड़
लोनी में सीवरेज योजना का प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुका है। 66.35 करोड़ की लागत से लोनी की 15 से ज्यादा कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाई जाएंगी। इसमें लोगों को निशुल्क कनेक्शन भी दिए जाएंगे।

मुरादनगर पेयजल योजना : 56.63 करोड़
मुरादनगर पालिका क्षेत्र में 56.63 करोड़ की लागत से पेयजल परियोजना पूरी की जाएगी। इस रकम से पेयजल लाइन, राइजिंग मेन लाइन बिछाई जाएगी। ओवरहेड टैंक और नलकूप लगाकर घर-घर पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस योजना को अगले साल तक पूरा किया जाना है।

इनका भी होगा शिलान्यास
पूर्वांचल व उत्तरांचल भवन का निर्माण - 5.95 करोड़
इंदिरापुरम में हरित शवदाह गृह - 42 लाख
खोड़ा नगर पालिका के निर्माण कार्य - 29.88 करोड़
लोनी नगर पालिका के कार्य - 9.81 करोड़
जिला व ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य - 12.86 करोड़
ड्रग वेयर हाउस - 9.62 करोड़
20 व 6 बेड के दो वार्ड का निर्माण - 2.16 करोड़
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण - 97 लाख

दोबारा मुख्यमंत्री के बाद पहली जनसभा
विधानसभा चुनाव के बाद दोबारा मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद में पहली बार किसी राजनीतिक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह सितंबर में गाजियाबाद में सरकारी परियोजनाओं का निरीक्षण करने आए थे। यहां रात्रि प्रवास कर उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली थी और जनप्रतिनिधियों से वार्ता भी की थी। इससे पहले इसी साल जनवरी में नेहरू नगर स्थित नगर निगम के ऑडिटोरियम में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करने गाजियाबाद आए थे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अंबेडकर रोड पर रोड शो भी किया था।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
शाम 4:35 बजे गौतमबुद्धनगर विश्वविद्यालय से हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे।
शाम 4:50 बजे, गाजियाबाद पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर उतरेगा।
शाम 5:00 बजे, कविनगर रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
शाम 6:30 बजे तक प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित और परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
शाम 6:30 से 6:45 बजे तक जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे।
शाम 6:45 बजे रामलीला मैदान से हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
शाम 7:05 बजे सरकारी विमान से लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed