{"_id":"61f82c606850b104e923088a","slug":"cm-yogi-modinagar-samvad-ghaziabad-news-gbd233468276","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आज मोदीनगर में, मतदाता संवाद कार्यक्रम को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आज मोदीनगर में, मतदाता संवाद कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आज मोदीनगर में, मतदाता संवाद कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को गाजियाबाद में पांचवां दौरा होगा। मुख्यमंत्री मोदीनगर विधानसभा में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पहले लोनी को छोड़कर मुख्मयंत्री साहिबाबाद, गाजियाबाद और मुरादनगर विधानसभा में मतदाता संवाद कार्यक्रम में भाग ले चुके हैं। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लोनी विधानसभा में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के साथ साहिबाबाद में घर-घर संपर्क अभियान में हिस्सा लेंगे।
मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित आरएन रिसोर्ट में दोपहर तीन बजे संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों से संवाद करने के साथ प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर के लिए एमएम कॉलेज में हैलीपैड बनाया गया है। यहां से कार के जरिए वह आरएन रिसोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एडिशनल एसपी, तीन सीओ, चार कोतवाल और करीब 25 उपनिरीक्षकों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
दूसरी ओर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लोनी में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ साहिबाबाद में घर-घर संपर्क अभियान में शिरकत करेंगे। फिर शाम को प्रताप विहार के लीलावती पब्लिक स्कूल में होने वाली संगठनात्मक बैठक में सभी मंडलों और वार्ड के साथ चुनाव संयोजन से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।