फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi in Ghaziabad: CM Yogi in Ghaziabad,visited Rajnagar

CM Yogi in Ghaziabad : सीएम योगी आज गाजियाबाद में, देखेंगे विकास कार्यों की रफ्तार

Sat, 27 Aug 2022 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 05:40 AM IST
सार

UP News : रात को वे अपने एक रिश्तेदार से मिलने राजनगर एक्सटेंशन भी गए। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। आज सीएम योगी शहर में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और कामकाज की रफ्तार देखेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi in Ghaziabad: CM Yogi in Ghaziabad,visited Rajnagar
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ कल शाम गाजियाबाद पहुंचे। रात को वे अपने एक रिश्तेदार से मिलने राजनगर एक्सटेंशन भी गए। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। आज सीएम योगी शहर में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और कामकाज की रफ्तार देखेंगे। 

विज्ञापन


वह शुक्रवार को मेरठ और हापुड़ का दौरा कर शाम करीब साढ़े सात बजे प्रताप विहार स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की। कड़े सुरक्षा घेरे में वह जल निगम गेस्ट हाउस में ठहरे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को सबसे पहले सुबह 10 बजे जिले के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शहर में चल रहे विकास कार्यों के तीन बड़े प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे। सीएम को 21 परियोजनाओं की सूची दी गई है। इनमें से वह किन्हीं तीन का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐन वक्त पर बदला विश्राम स्थल
इससे पहले मुख्यमंत्री के ठहरने के लिए इंदिरापुरम स्थित सीआईएसएफ गेस्ट हाउस को चुना गया था लेकिन शुक्रवार सुबह इसमें बदलाव कर प्रताप विहार स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस में इंतजाम किया गया। डीएम आरके सिंह का कहना है कि सीआईएसएफ कैंप में चुनिंदा लोगों को ही जाने की इजाजत मिल पाती। ऐसे में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को बैठक के लिए जाने में दिक्कत होती।


योगासन से होगी दिन की शुरुआत
मुख्यमंत्री के दिन की शुरुआत योगासन से होगी। नाश्ते के बाद वह सभी प्रमुख अखबार पढ़ेंगे। 10 बजे वह विधायकों, मेयर और अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ गेस्ट हाउस में बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे वह विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकलेंगे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री आधे घंटे के लिए गेस्ट हाउस जाएंगे। यहां भोजन करने के बाद वह हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से हेलिकॉप्टर से बुलंदशहर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed