फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi Adityanath inaugurates cave temple at Muradnagar in ghaziabad

गुफा मंदिर का उद्घाटन: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, संतों ने संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर

Thu, 27 Nov 2025 07:31 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 27 Nov 2025 07:31 PM IST
सार

मुरादनगर में सीएम योगी ने गुफा मंदिर का उद्घाटन किया। प्रसन्नसागर महाराज ने यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था और संतों की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम के चलते दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दस मिनट आवागमन रुका रहा, जिससे लंबा जाम भी लग गया।
 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugurates cave temple at Muradnagar in ghaziabad
संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव बसंतपुर सैतली स्थित तरुण सागरम् तीर्थ धाम में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुफा मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 108 श्री प्रसन्नसागर महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति रागी का नहीं बल्कि त्यागी का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि आज यूपी की सत्ता एक संत के हाथों में है, तभी प्रदेश की सूरत बदल रही है।

विज्ञापन

श्री प्रसन्नसागर महाराज ने कहा कि अब भयमुक्त समाज स्थापित हो रहा है। आज रात के समय भी महिलाएं बेखौफ सड़क पर निकल जाती हैं, पहले ऐसा नहीं होता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में सफल कुंभ कराकर साबित किया है कि संत भी अच्छी सत्ता चला सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को कमंडल व लवंग माला भेंट की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दो पुस्तकों का भी विमोचन किया।

विज्ञापन

प्रसन्नसागर महाराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी संत की होती है। संत समाज ही अच्छे भविष्य की नींव रख सकता है। उन्होंने कहा कि बसंत आने पर प्रकृति खुश होती है, उसी तरह संत के आने से संस्कृति आती है। एक संत परिवार के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के लिए जीता है। राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी संत पर होती है। संतों द्वारा दिए गए संस्कार बेहतर भविष्य का निर्माण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे आईटीएस संस्थान परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचे। इसके चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। करीब दस मिनट तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही, जिससे दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। जाम के कारण वाहनों की तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर साढ़े बारह बजे मुख्यमंत्री के जाने के बाद भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed