फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi addressed rally in Ghaziabad during campaign for second phase of civic elections

Ghaziabad News: रैली में बोले सीएम योगी, 'न कर्फ्यू न दंगा UP में है सब चंगा'; लगे जय श्रीराम के नारे

Fri, 05 May 2023 06:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 May 2023 06:39 PM IST
सार

गाजियाबाद के कवि नगर रामलीला मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। 6 साल पहले की सरकारों में त्योहार और पर्वों के मौके पर दंगे होते थे। वहीं जय श्रीराम के नारे लगे। 

विज्ञापन
CM Yogi addressed rally in Ghaziabad during campaign for second phase of civic elections
रैली को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : ट्विटर/@myogiadityanath

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। 6 साल पहले की सरकारों में त्योहार और पर्वों के मौके पर दंगा हुआ करते थे और कर्फ्यू लग जाया करते थे। लेकिन अब त्योहार और पर्व के मौके पर उत्साह दिखता है। यूपी में कर्फ्यू ना दंगा सब चंगा है। नगर निकाय चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के समर्थन में वह शुक्रवार को कवि नगर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। करीब 19 मिनट के संबोधन में उन्होंने चार बार गाजियाबाद का नाम लिया।

विज्ञापन

योगी की रैली में पहुंची लोगों की भीड़
कार्यक्रम के लिए तय समय से करीब 53 मिनट विलंब से पहुंचे योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए लोगों का हुजूम रहा। मंच पर पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगे। योगी आदित्यनाथ ने भगवान दूधेश्वर नाथ की धरती को प्रणाम करते हुए अपना उद्बोधन शुरू किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा केंद्र में पिछले 9 वर्ष और प्रदेश में पिछले 6 वर्ष से भाजपा की सरकारें हैं। राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक रूप से देश मजबूत हुआ है। पूरा विश्व भारत के प्रधानमंत्री को संकटमोचक की तरह देखता है। उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है। बसपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारें तमंचा वादी थी। प्रदेश में एक्सप्रेस वे इंफ्रास्ट्रक्चर परिवहन के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी बोले- सरकारी योजनाओं का लोगों को मिल रहा लाभ
अगले महीने से गाजियाबाद में रैपिड रेल का संचालन शुरू हो रहा है। इससे दिल्ली और मेरठ की दूरी मिनटों में पूरी होगी। पहले गाजियाबाद से दिल्ली जाने में 2 घंटे और मेरठ जाने में 4 घंटे लगते थे। आज रोड कनेक्टिविटी बेहतर हो चुकी है। गाजियाबाद से दिल्ली मात्र 15 मिनट और मेरठ 45 मिनट में लोग पहुंच रहे हैं। प्रदेश में गरीब कल्याण योजनाओं को तेजी से लागू किया गया है। भाजपा सरकार ने कोरोनाकाल में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मुहैया कराया। गरीब कल्याण योजनाओं को लागू करने में देश का कोई सानी नहीं है। अभी तक 54 लाख लोगों को आवास दिया जा चुका है। 2 करोड़ 61 लाख शौचालय बनवाए जा चुके हैं। उज्जवला कनेक्शन घर-घर पहुंचाए गए हैं। दिवाली और होली पर एक सिलेंडर फ्री दिया जा रहा है। 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed