फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi addressed a election rally in Hapur in support of BJP candidate Atul Garg

CM Yogi In Hapur: 'पूरे देश में आज एक ही गूंज, फिर एक बार मोदी सरकार', हापुड़ में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

Thu, 18 Apr 2024 06:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 Apr 2024 06:38 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश के अंदर एक ही लहर एक ही स्वर गूंज रहा है। जनता की आवाज आज देश की आवाज बन रही है, वो आवाज है फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार।

विज्ञापन
CM Yogi addressed a election rally in Hapur in support of BJP candidate Atul Garg
हापुड़ में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपनी अद्भुद हस्तशिल्प के लिए यह क्षेत्र विख्यात है। यहां का हैंडलूम दिल्ली, गुडगांव, नोएडा और एनसीआर में विख्यात है। यहां के हस्तशिल्पियों और कारीगरों ने अपने हुनर का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हापुड़ के पिलखुवा के रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में क्षेत्र के 16 बलिदानियों के अलावा शिक्षाविद् स्वर्गीय मेघनाथ सिंह शिशौदिया और साहित्यकार लेखक स्वर्गीय शिवकुमार गोयल को नमन करते हुए अपने की भाषण की शुरुआत की। उन्होंने साठा चौरासी के लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि रामनवनी से अगले दिन ही उन्हें इस क्षेत्र में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कल आपने अयोध्या धाम में देखा होगा कि सूर्य वंश के शिरोमणी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का ठीक दोपहर में 12 बजे भगवान सूर्य की किरणों से कैसे अभिषेक किया गया। पूरा देश  गौरव से अभिभूत हो रहा था। यह अद्भुत क्षण हम सबके सामने कैसे आया, यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। इस प्रकार के क्षण बार-बार हमारे जीवन में आएं, इसी का आह्वान करने के लिए आज गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में आप सबसे संवाद करने के लिए मैं आया हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले चरण का चुनाव कल सम्पन्न हो रहा है। दूसरे चरण में गाजियाबाद हापुड़ लोकसभा के प्रत्याशी को चुनकर के भेजना है। पूरे देश के अंदर एक ही लहर एक ही स्वर गूंज रहा है। जनता की आवाज आज देश की आवाज बन रही है, वो आवाज है फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। आज इस नए भारत का दुनिया में सम्मान बढ़ रहा है। आज इस नए भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद नियंत्रित हुआ है, अराजकता नियंत्रित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से मेरठ के बीच दस लेन का हाईवे बन चुका है। रैपिड रेल का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि जहां भारत 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दे रहा है वहीं पाकिस्तान में 22 करोड़ लोग भूखे मरने की कगार पर हैं। जितनी पाकिस्तानी की आबादी है उससे अधिक लोगों को यहां फ्री में राशन दिया जा रहा है। यह जो परिवर्तन आपको देखने को मिल रहा है। देश के अंदर परिवर्तन का कारण पीएम नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि कांग्रेस, बसपा, सपा की सरकारें होती तो क्या यह हो पाता? राम मंदिर का निर्माण करवा पाते, जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटवा पाते?

विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी
सपा, बसपा और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को दंगा और कर्फ्यू की चपेट में ला दिया। महीने महीने कर्फ्यू, आज कर्फ्यू नहीं धूम धड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकालती है। बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित है। सुरक्षा का एक बेहतर माहौल भी दिया गया है। उन्होंने पूछा कि क्या सपा बसपा कांग्रेस के लोग ये दे पाते? उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान है। अभी से तैयारी करो, घर-घर जाकर एक वोट-वोट को संजोने का काम करें। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, लज्जारानी गर्ग, क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विभू बंसल आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed