फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cloudy skies in Ghaziabad, temperature drops; rain likely until September 28.

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बादल छाए, तापमान गिरा, 28 सितंबर तक बारिश की संभावना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cloudy skies in Ghaziabad, temperature drops; rain likely until September 28.
गाजियाबाद। जिले में शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात में चली ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री से अधिक की गिरावट आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। इसका असर आने वाले दिनों में भी दिखाई देगा। मौसम विभाग ने 28 सितंबर तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे शहर का तापमान और कम हो सकता है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 30 तो न्यूनतम 23 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि, इसके बाद तापमान फिर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed