फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cleaner dies after being hit by a car, truck driver injured

Ghaziabad News: कार की चपेट में आकर क्लीनर की मौत, ट्रक चालक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cleaner dies after being hit by a car, truck driver injured
गाजियाबाद। राजस्थान से ट्रक लेकर मेरठ रोड पहुंचे चालक और क्लीनर को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। कार की चपेट में आकर क्लीनर की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे मेरठ रोड स्थित बाला जी धाम मंदिर कट के सामने खाली ट्रक में रस्से और तिरपाल रख रहे क्लीनर शहीद उर्फ सद्दीक पुत्र सरुप खान निवासी साजाटा बाड़मेर राजस्थान और चालक अब्दुल्ला पुत्र हाजी लाल निवासी ग्राम फलौदी जोधपुर राजस्थान को तेज गति से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में क्लीनर शहीद उर्फ सद्दीक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची नंदग्राम पुलिस ने घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने क्लीनर शहीद उर्फ सद्दीक को मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल की सीसीटीवी खंगाली जा रही हैं, जल्द ही कार की पहचान कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed