फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Class 6 student goes missing after leaving for school; police launch search.

Ghaziabad News: स्कूल निकला छठी का छात्र लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Class 6 student goes missing after leaving for school; police launch search.
साहिबाबाद। जनकपुरी इलाके से 13 साल का छठी कक्षा का छात्र चिंटू कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए साहिबाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चिंटू 26 अगस्त को सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर चिंटू नहीं मिला। स्कूल से पता चला कि वह स्कूल पहुंचा ही नहीं था। लोगों ने उसे आखिरी बार जनकपुरी पानी की टंकी पार्क पर पतंग उड़ाते देखा था। जनकपुरी निवासी दिलीप कुमार का पुत्र चिंटू कुमार है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बच्चे की तलाश में एक टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed