फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Class 12 student commits suicide by jumping from 23rd floor of ATS Society

Ghaziabad News: एटीएस सोसायटी के 23वें फ्लोर से कूदकर 12वीं के छात्र ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Class 12 student commits suicide by jumping from 23rd floor of ATS Society
इंदिरापुरम की इसी सोसायटी के फ्लोर से छात्र ने कूदकर दी जान।
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र की एटीएस सोसायटी में बृहस्पतिवार रात 12वीं के छात्र ने 21 नंबर टावर में 23वें फ्लोर से कूदकर जान दे दी। निचले तल पर फ्लैट के लोग आवाज सुनकर बाहर निकले और आरडब्ल्यूए को घटना की सूचना दी। घायल को लोग निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है लेकिन उसमें कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कविश उर्फ नव खन्ना (17) अपने पिता रोमी उर्फ हेमंत खन्ना के साथ नीतिखंड-3 में रहता था। कविश 12वीं कक्षा का छात्र था और उसने पिछले दिनों परीक्षा दी थी। बृहस्पतिवार शाम वह दोस्त ईशान और कार्तिक के साथ एटीएस एडवांटेज सोसायटी में 21 नंबर टावर के फ्लैट में रहने वाले दोस्त प्रणय से मिलने गया था। रात करीब 8:30 बजे सभी दोस्त घूमने के लिए टावर के 24वें फ्लोर की छत पर चले गए थे। वहां सभी आपस में एक दूसरे की फोटो मोबाइल में खींच रहे थे। इस दौरान कविश दोस्तों से अलग-अलग टहल रहा था।
विज्ञापन

कुछ देर बाद वह दोस्तों के पास पहुंचा और उनसे बोला कि वह नीचे जा रहा है। दोस्तों ने उसे कुछ देर खेलने के लिए रोका लेकिन वह बिना रुके 23वीं मंजिल पर पहुंच गया। वहां उसने नीचे बालकनी से छलांग लगा दी। निचले तल पर रहने वाले फ्लैट के लोग अचानक आवाज सुनकर बाहर निकले तो गैलरी में खून से लथपथ शव देखकर होश उड़ गए। इस बीच दोस्त भी कविश को तलाशते हुए नीचे पहुंच गए। वहां दोस्तों और लोगों ने उसे पड़ा देखकर तुरंत शोर मचा दिया। स्थानीय लोग लहूलुहान हालत में छात्र को अहिंसाखंड-दो स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसीपी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ सोसायटी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। जांच के दौरान पुलिस को छात्र के पास एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने लिखा कि मेरा डर है, अगर मैं आत्महत्या का प्रयास कर जीवित रहा तो 24वीं मंजिल पर हत्या की पुष्टि हो जाएगी। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लिया है। अभी तक टीम को आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed