फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Clash between CMS and doctor over dog bite injured patient

Ghaziabad News: कुत्ते के काटने से घायल मरीज पर सीएमएस व चिकित्सक में कहासुनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Clash between CMS and doctor over dog bite injured patient
गाजियाबाद। कुत्ते, बंदर सहित किसी भी जानवर के काटने पर सीरम लगाए जाने की व्यवस्था सरकारी अस्पतालों में नहीं है। मंगलवार को इस मामले को लेकर राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी व वरिष्ठ नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बीपी त्यागी की एमएमजी अस्पताल में सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी और फिजिशियन डॉ. संतराम से नोंक-झोंक हुई। डॉ. त्यागी ने सीएमओ से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार जिले में सरकारी स्तर पर कुत्ते के काटने से हुए घायलों का उपचार नहीं हो रहा है। उन्होंने मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात भी कही है।
विज्ञापन

डाॅ. बीपी त्यागी ने बताया कि नेहरू नगर निवासी दीपक गहलोत (17) को सोमवार की शाम कुत्ते ने पैर में काट लिया था, इससे उनके पैर में गहरे घाव हो गए। एमएमजी अस्पताल में दीपक को टिटनेस और एंटी रेबीज लगवाने के बाद भेज दिया। निजी डॉक्टर ने दीपक का घाव देखकर सीरम लगवाने की सलाह दी। इसके बाद वह दोबारा एमएमजी अस्पताल गए, लेकिन वहां सीरम नहीं था, इसके बाद संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में गए। वहां भी सीरम नहीं था। बाजार में मेडिकल स्टोर से सीरम खरीदने के लिए भटकते रहे, लेकिन नहीं मिला। मंगलवार सुबह वह डॉ. बीपी त्यागी के पास पुहंचे। डॉ. त्यागी ने घाव देखने के बाद सीरम लगवाने की जरूरत बताई। उन्होंने मरहम पट्टी के बाद निशुल्क सीरम लगाया। इसके बाद डॉ. बीपी त्यागी ने स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन का हवाला देते हुए सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर से मामले की शिकायत भी की। सीएमओ ने बताया कि एमएमजी अस्पताल में सीरम है। यदि डॉक्टर को सीरम लगाने की जरूरत महसूस होती है तभी वह मरीज को सीरम लगाते होंगे। शिकायत पर सीएमओ ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed