फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Clash at birthday party, attack on Meerut road, firing

Ghaziabad News: बर्थ-डे पार्टी में कहासुनी, मेरठ रोड पर किया हमला, फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Clash at birthday party, attack on Meerut road, firing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। साहिबाबाद में बर्थ-डे पार्टी मना रहे युवकों से सौभाग्य चौधरी निवासी संजयनगर की कहासुनी हो गई। घर लौटते समय मेरठ रोड पर आरोपियों ने सौभाग्य चौधरी की कार को ओवरटेक कर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सूर्या, राजा, जतिन और अंकित शर्मा उर्फ मोनू के खिलाफ मधुबन बापूधाम पुलिस ने केस दर्ज किया है।
संजय नगर निवासी सौभाग्य चौधरी और उनके साथी शाकिर खान बृहस्पतिवार शाम अर्थला स्थित होटल में खाना खाने गए। जहां अंकित शर्मा उर्फ मोनू, सूर्या, राजा और जतिन चौधरी बर्थ-डे पार्टी मना रहे थे और किसी बात को लेकर उनमें आपसी विवाद हो रहा था। आरोप है कि होटल में बैठे अन्य लोगों से भी आरोपी अभद्रता करते रहे। विरोध करने पर सौभाग्य और शाकिर खान से भी अभद्रता की गई। मौके पर पहुंची पुलिस से भी आरोपियों ने अभद्रता की। जिसके बाद सौभाग्य और शाकिर बगैर खना खाए कार में सवार होकर घर लौटने लगे।
विज्ञापन

दोनों जब संजय नगर में बुद्ध मंदिर के पास पहुंचे तभी उनकी गाड़ी के आगे ओवरटेक कर एक कार रुकी। कार से उतरे सूर्या, राजा, अंकित शर्मा उर्फ मोनू हथियार लेकर आए और उनकी गाड़ी पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पहली गोली चालक की तरफ शीशे में लगी, जिससे शाकिर के हाथ में कुछ छर्रे लगे। सौभाग्य और शाकिर अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। इस घटना की सूचना पुलिस को 112 पर काल करके दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी कार लेकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सूर्या, राजा, अंकित शर्मा उर्फ और जतिन चौधरी के खिलाफ बीएनएस 109(1) जानलेवा हमला और 352 शांति भंग कर अपमानित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed