फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   City's AQI reached moderate to poor category in 24 hours

Ghaziabad News: 24 घंटे में मध्यम से खराब श्रेणी में पहुंचा शहर का एक्यूआई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
City's AQI reached moderate to poor category in 24 hours
साहिबाबाद। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को मध्यम श्रेणी से खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 181 था और यह मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया था। वहीं, चार स्टेशनों में लोनी सहित संजयनगर स्टेशन का एक्यूआई भी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ग्रैप लागू होने के दूसरे दिन बुधवार को शहर का एक्यूआई में सुबह से शाम तक उतार चढ़ाव जारी रहा। सुबह तक शहर का एक्यूआई 179 मध्यम श्रेणी में रहा, दोपहर में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही, ट्रैफिक जाम और जगह-जगह कूड़ा जलने से एक्यूआई में बढ़ोतरी शुरू हो गई। शाम चार बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी 250 शहरों की सूची में गाजियाबाद का एक्यूआई खराब श्रेणी में 203 दर्ज किया गया। वहीं, तीन दिन से लोनी स्टेशन का एक्यूआई खराब श्रेणी में बरकरार है। इसके साथ ही बुधवार को संजयनगर का भी एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। लोनी में सड़कें बदहाल, फैक्टरियों से निकलने वाले धुंए, कूडे के ढेर में आग लगना प्रदूषण की मुख्य वजह बताई जा रही है। हवा में धूल के सूक्ष्म और अति सूक्ष्म की मात्रा मानक से अधिक होने से बीमारी से ग्रसित, बुजुर्ग और बच्चों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----
शहर में चार दिन का एक्यूआई

दिन एक्यूआई

16 अक्तूबर 203
15 अक्तूबर 181
14 अक्तूबर 271
13 अक्तूबर 265
-----
शहर के चार स्टेशनों का हाल

स्टेशन एक्यूआई
वसुंधरा 145
इंदिरापुरम 180
संजय नगर 207
लोनी 279
-----
बुधवार को वायु प्रदूषण

तत्व स्तर मानक
पीएम 10 191 100

पीएम 2.5 290 60
एसओ2 10 80

एनओ2 110 80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed