फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   city began to clean up the largest campaign

शहर को स्वच्छ करने को शुरू हुआ सबसे बड़ा अभियान

Wed, 13 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 13 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
city began to clean up the largest campaign
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान मंगलवार को मालीवाड़ा से शुरू किया। महापौर अशु वर्मा और नगर आयुक्त अब्दुल समद ने अभियान की शुरूआत की। पहले दिन सिटी जोन में मालीवाड़ा चौक से चौधरी मोड़, गोविंदपुरम और पांचों जोन में चलाए गए अभियान में पहले ही दिन 70 गाड़ियों से ज्यादा कूड़ा उठाया गया। अब यह अभियान विभिन्न कालोनियों में 20 अप्रैल तक चलाया जाएगा।

विज्ञापन


चुनाव के दौरान ही अशु वर्मा ने गाजियाबाद को ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी बनाने की घोषणा की थी। अब 8 दिन के लिए शुरू किया गया यह अभियान उसी की शुरूआत मानी जा रही है। महापौर अशु वर्मा का कहना है कि विशेष सफाई अभियान से पहले शहर भर में सर्वे कराकर सबसे गंदगी वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया था। सभी जोन में स्थानों के चयन के बाद मंगलवार से सफाई शुरू कराई गई।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अब्दुल समद ने बताया कि इस अभियान के लिए टीमें गठित कर दी गई है। ये टीमें सुबह 7 बजे से ही अभियान शुरू करेंगी और कूड़ा उठाकर डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाएंगी। इस दौरान अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, पार्षद आदिल मलिक, सत्यप्रकाश, राजेंद्र तितौरिया, सेनेट्री इंस्पेक्टर वीके शर्मा और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed