फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Circle rates will increase in Ghaziabad for the second consecutive year

Ghaziabad News: गाजियाबाद में लगातार दूसरे साल बढ़ेंगे सर्किल रेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Circle rates will increase in Ghaziabad for the second consecutive year
गाजियाबाद। लगातार दूसरे साल प्रशासन सर्किल रेट बढ़ा सकता है। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार दरों में पांच से दस फीसदी वृद्धि की तैयारी है। शासन से इसका आदेश आ चुका है। मेरठ में प्रशासन के अफसरों की मीटिंग हो चुकी है। इसके बाद स्टांप विभाग प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। स्टांप के अधिकारी डीएम के साथ मीटिंग कर प्रस्ताव पर निर्णय लेंगे। प्लाट और फ्लैट के सर्किल रेट बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सितंबर माह की शुरुआत में सर्किल रेट बढ़े थे। कृषि भूमि के सर्किल रेट दस फीसदी बढ़ाए गए थे और आवासीय और व्यावसायिक समेत अन्य सभी मकान, दुकान, प्लाट और फ्लैट के रेट में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि की गई थी। इससे पहले कोरोना की वजह से दो साल तक दरें नहीं बढ़ाई गई थीं।
विज्ञापन

पिछले साल व सिटी और आदित्य वर्ल्ड सिटी में 20 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि की गई थी। एआईजी स्टांप पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि हापुड़ और बुलंदशहर सहित कई जिलों में पिछले कई वर्ष से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए थे, लेकिन गाजियाबाद में पिछले वर्ष सितंबर में रेट बढ़े थे। इसलिए तत्काल रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे, लेकिन अगस्त में शहरी क्षेत्र में पांच से 10 फीसदी तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। जिलाधिकारी के निर्णय के बाद नया सर्किल रेट लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्तमान दर प्रति वर्ग मीटर

वेव सिटी 40,000

आदित्य वर्ल्ड सिटी 35000

अर्बन होम्स 35000

नेहरूनगर 55000

शालीमार गार्डन 40000

कविनगर 62000

कविनगर (आई, एम ब्लॉक) 62000

गोविंदपुरम 43000

नूरनगर सिहानी 28000

लोहियानगर 46000

स्वर्णजयंतीपुरम 35000

शताब्दीपुरम 20000

मोरटा 32000

आरकेपुरम 49700

मॉडल टाउन 59400

पंचवटी 43000

गांधीनगर 58200

राजनगर (सेक्टर13, 14) 7000
---------
बैनामे के लिए ज्यादा देनी होगी स्टांप ड्यूटी

नए सर्किल रेट लागू हो जाने से न केवल संपत्ति महंगी हो जाएगी, बल्कि बैनामा कराने में ज्यादा खर्च भी आएगा। महिलाओं के लिए स्टांप ड्यूटी छह फीसदी और पुरुषों के लिए सात फीसदी है। इसका अर्थ यह है कि अगर पुरुष 20 लाख की संपत्ति खरीदता है तो स्टांप ड्यूटी में 1.40 लाख रुपये देने होंगे। महिला को 1.30 लाख रुपये देने होंगे। महिलाओं को 10 लाख तक की संपत्ति पर एक फीसदी की छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed