{"_id":"592edfad4f1c1ba915bdd493","slug":"choosing-the-right-option-to-fly-the-career-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही विकल्प चुनकर दें करियर को ऊंची उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही विकल्प चुनकर दें करियर को ऊंची उड़ान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 31 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
दाखिले की पहली सूची देखते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रद्युम्न उपाध्याय
विज्ञापन
गाजियाबाद। बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कालेजों के कारण एजुकेशन हब की पहचान पाने वाले गाजियाबाद में अब स्टूडेंट्स के पास कई अन्य कोर्सेज के विकल्प भी मौजूद हैं। सीबीएसई और सीआईएससीई के आईएससी रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स को दूसरे शहरों और प्रदेशों का रुख करने की जरूरत नहीं।
इंजीनियरिंग के साथ ही फार्मेसी, लॉ, मेडिकल, आर्किटेक्चर और पॉलिटेक्निक कोर्सेज में कई अच्छे कॉलेजों के विकल्प शहर में ही मौजूद हैं। ऐसे में मौका सही कोर्स और कॉलेज का चुनाव कर अपने करियर को ऊंचाइयां देने का है।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेजों ने सूबे में पाया मुकाम
एकेटीयू के रिजल्ट की बात हो या फिर शोध कार्यों की, महानगर के इंजीनियरिंग कालेजों ने पूरे सूबे में अपनी अलग पहचान बनाई है। एकेटीयू के टॉप-20 कालेजों की सूची में गाजियाबाद के 10 इंजीनियरिंग कालेज शामिल हैं।
विज्ञापन
इनमें एकेजी इंजीनियरिंग कालेज, एबीईएस ईसी, काइट, आरकेजीआईटी, आईएमएस, आईपैक, आरकेजीआईटीएम, एबीईएस आईटी, आरडी सहित अन्य कालेजों ने शानदार रिजल्ट के बूते कई सालों से गाजियाबाद का नाम प्रदेश और देश में रोशन किया है। एकेटीयू का पहला चांसलर मेडल भी एकेजी की छात्रा आयुषी अग्रवाल ने ही हासिल किया।
फार्मेसी और लॉ में जनपद के कालेज अव्वल
फार्मेसी कोर्सेज में भी महानगर के कालेजों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एकेटीयू के सेमेस्टर रिजल्ट में काइट फार्मेसी कालेज, संस्कार एजुकेशनल ग्रुप, आरकेजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, एचआर कालेज ऑफ फार्मेसी के स्टूडेंट्स ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई।
इसके अलावा बीए एलएलबी में करीब 16 विधि कालेजों में स्टूडेंट्स की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। दोनों कोर्सेज की बढ़ती मांग को देखते हुए स्टूडेंट्स के पास कई विकल्प मौजूद हैं।
गाजियाबाद में विभिन्न कोर्सेज, कॉलेज और सीटों पर एक नजर:
विषय कॉलेज कुल सीट
इंजीनियरिंंग 24 10800
मैनेजमेंट 22 1350
फार्मेेसी 06 720
आर्किटेक्चर 02 120
मेडिकल 01 60
पॉलिटेक्निक 18 1980
बीए एलएलबी 16 960
होटल मैनेजमेंट 04 240