फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chole bhature licenses were sold on rice, shops closed

भटूरे के लाइसेंस पर बेच रहे थे छोले-चावल, दुकानें बंद

Fri, 14 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Fri, 14 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chole bhature licenses were sold on rice, shops closed
अन्य - फोटो : अमर उजाला
पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भटूरे के लाइसेंस लेकर दुकानदार छोले-चावल बेच रहे थे। बिना अनुमति के यह धंधा कई साल से चल रहा था। चावल-छोले की गुणवत्ता भी घटिया थी।
विज्ञापन


अब स्टेशन के अधिकारी बदले तो उन्होंने शिकंजा कस दिया। स्टेशन पर बिना अनुमति छोले-चावल की बिक्री बंद करा दी। बिक्री बंद कराने के बावजूद छोले-चावल बेच रहे दो दुकानदारों की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं।
विज्ञापन


दरअसल, रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने की वस्तुओं की बिक्री के लिए दुकानदारों को अलग-अलग आइटम की परमिशन लेनी पड़ती है। इनकी अलग-अलग सालाना फीस है। दुकानदारों ने कम आइटमों की परमिशन ली हुई है, लेकिन बेचते सभी कुछ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें छोले-चावल भी शामिल हैं। आईआरसीटीसी से लाइसेंस लेने वाले चार दुकानदारों को छोड़कर किसी को भी स्टेशन पर छोले-चावल बेचने की अनुमति नहीं है। इन चार दुकानदारों को भी पैकिंग में छोले-चावल बेचने की अनुमति है।

इस एक पैक के लिए 28 रुपये कीमत निर्धारित है। जबकि बिना अनुमति के छोले-चावल बेच रहे दुकानदार सिर्फ 10 रुपये में एक प्लेट चावल बेच रहे हैं, लेकिन इसकी गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जाता।


रेलवे अफसरों को ठेंगा दिखाकर यह धंधा लंबे समय से किया जा रहा था। अब हाल ही में तैनात हुए असिस्टेंट ट्रैफिक मैनेजर महेश यादव ने इस खेल को बंद करा दिया। उन्होंने रेलवे की अनुमति के बिना छोले-चावल बेचने पर पाबंदी लगाकर दो दुकानों को बंद करा दिया। उनकी सख्ती से स्टेशन पर हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed