{"_id":"5751b0534f1c1b7d2f10967a","slug":"choice-will-not-lock-and-the-confirmed-seat-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"च्वॉइस लॉक और सीट कंफर्म के बाद नहीं मिलेगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
च्वॉइस लॉक और सीट कंफर्म के बाद नहीं मिलेगी फीस
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
aktu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू इस बार काउंसलिंग के नियमों में बदलाव करने जा रही है। नए नियमों के तहत अब च्वॉइस लॉक और सीट कंफर्म करने के बाद स्टूडेंट्स को जमा की गई फीस रिफंड नहीं होगी। वहीं, विवि ने काउंसलिंग फीस बढ़ाकर करीब 40 हजार रुपये कर दी है। यह फीस विभिन्न मदों में स्टूडेंट्स से काउंसलिंग के वक्त ली जाएगी।
विज्ञापन
टेक्निकल कॉलेजों में स्टूडेंट्स इस बार एडमिशन सोच समझ कर लें। उनकी छोटी से गलती उन्हें बड़ी आर्थिक क्षति पहुंचा सकती है। एकेटीयू ने काउंसलिंग का जो प्रस्तावित शेड्यूल जारी किया है, उसमें कई बदलाव किए हैं। प्रस्तावित शेड्यूल में काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस जो पहले 5 हजार थी उसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं च्वॉइस लॉक करने के बाद सीट कंफर्म होने पर स्टूडेंट्स जो पहले 10 हजार रुपये जमा कराते थे, अब उन्हें 25 हजार रुपये जमा कराने होंगे। सूत्रों का कहना है कि पहले एडमिशन न लेने पर रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड हो जाती थी।
विज्ञापन
इसलिए स्टूडेंट्स च्वॉइस लॉक करने के बाद सीट छोड़ देते। वह अन्य प्रदेशों में जाकर एडमिशन ले लेते। इससे कॉलेज के साथ यूनिवर्सिटी को नुकसान होता। कई कॉलेजों की सीटें ही नहीं भर पाती थीं। नए नियम से स्टूडेंट्स का पलायन रुकेगा।