फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chirag Tyagi murder case: Sudhakar, who carried a reward

Ghaziabad News: चिराग त्यागी हत्याकांडः 25 हजार का इनामी सुधाकर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Chirag Tyagi murder case: Sudhakar, who carried a reward
विजयनगर पुलिस की गिरफ्त में 25 हजार का इनामी सुधाकर। संवाद
गाजियाबाद। पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सुधाकर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। विजयनगर पुलिस ने 23 अक्तूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा। सुधाकर पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल छिपाने और मुख्य आरोपी यश खटीक की मदद करने का आरोप है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुधाकर पुत्र आनंद, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। वह मुरादनगर, गाजियाबाद के न्यू डिफेंस कॉलोनी का निवासी है। विजयनगर पुलिस ने उसे कैप्टन गैस एजेंसी, कश्मीरी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। हत्यारोपी सुधाकर अपने भतीजे यश खटीक द्वारा की गई हत्या के बाद से फरार था। यश खटीक भी पैरा एथलीट है। उसने अपने दोस्त चिराग त्यागी की 30 मई 2026 को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूछताछ में सुधाकर ने बताया कि यश को भ्रम था कि चिराग ने उसका नाम पैरा एथलीट प्रतियोगिता से हटवा दिया था। इसी वजह से यश के दोस्त गगन त्यागी ने उसे चिराग को मारने के लिए उकसाया था। यश ने हत्या के बाद सुधाकर को फोन पर जानकारी दी। सुधाकर यश से मिलने गया और हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल ले ली। वह इस पिस्टल को लेकर सरदार के भेष में रूप बदलकर पंजाब और हरियाणा में छिपा रहा था। गिरफ्तारी के समय वह अपने घर जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


......

ये था मामला

30 मई 2026 को नेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी निवासी बसंतपुर सेंथली थाना मुरादनगर की साई उपवन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस चिराग त्यागी के दोस्त यश त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि हत्या में सहयोग करने वाला यश त्यागी का चाचा सुधाकर तभी से फरार था। यश खटीक को लगता था कि चिराग त्यागी ने पैरा एथलीट की प्रतियोगिता से उसका नाम हटवा दिया था। इसी रंजिश के चलते यश के दोस्त गगन त्यागी ने उसे चिराग की हत्या के लिए उकसाया। गगन ने यश से कहा था कि चिराग को मारने के बाद वह विदेश में पैरा एथलीट चैंपियनशिप में खेलने जा पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed