फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Children received the anti-polio vaccine again after a year and a half.

Ghaziabad News: डेढ़ साल बाद बच्चों को फिर मिली पोलियो रोधी वैक्सीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Children received the anti-polio vaccine again after a year and a half.
हापुड़। जिले में डेढ़ साल बाद रविवार को पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया। 692 बूथों पर 2,74,600 बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए वैक्सीन पिलाने का अभियान शुरू किया गया। जन आरोग्य मेलों में भी यह अभियान चला। डीएम, सीएमओ और विधायक ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की देकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


हापुड़ समेत देश पोलियो मुक्त है, दिसंबर 2025 में पोलियो अभियान चलाया गया था। इसके बाद अब रविवार को यह अभियान शुरू हुआ। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 692 पोलियो बूथों का आयोजन किया गया। इसमें शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि जिले के कुल 2,74,600 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.योगेश गुप्ता ने बताया कि बूथ दिवस के उपरांत सोमवार से 530 पोलियो टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके हैं। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जनपद का कोई भी पात्र बच्चा पोलियोरोधी दवा से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम कविता मीना जिले के लोगों से अपील की है कि वह अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए खुराक अवश्य दिलाएं। मिनाक्षी रोड पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने भी पोलियो वैक्सीन पिलाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed