{"_id":"654153a358e60fc9c70462c4","slug":"chief-ministerget-rid-of-mobile-and-chain-robbers-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-232665-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मुख्यमंत्री जी...मोबाइल और चेन लुटेरों से दिलाइये छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मुख्यमंत्री जी...मोबाइल और चेन लुटेरों से दिलाइये छुटकारा
विज्ञापन
राहुल सिंघल
गाजियाबाद। कमिश्नरेट में लगातार हो रहीं लूट व स्नेचिंग की वारदात को देखकर स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री जी, मोबाइल और चेन लुटेरों से छुटकारा दिलाई। घर से निकलने में कई बार सोचना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद विश्वास था कि अपराध पर लगाम लगेगी। इसके बाद भी चेन व मोबाइल लूट की घटनाएं आम हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों में लुटेरों ने क्षेत्र में आतंक मचा दिया। इस आतंक के कारण बीटेक की छात्रा कीर्ति की 29 अक्तूबर को जान चली गई।
सुबह हुई मुठभेड़, शाम को फिर हुई लूट
रविवार रात को छात्रा कीर्ति की मौत होने के बाद पुलिस ने लुटेरे जितेंद्र की तलाश में दबिश बढ़ा दी। चेकिंग के दौरान पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने सोमवार तड़के उसे ढेर कर दिया। इसके बावजूद बदमाश और लुटेरों में पुलिस का खौफ नहीं बना। उधर, लिंक रोड क्षेत्र में शाम साढ़े पांच बजे बाइक सवार दो लुटेरों ने दूध लेकर जा रही महिला के कुंडल लूट लिए।
लुटेरे कर रहे वारदात और पुलिस गश्त का दावा
पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त करने का दावा कर रही है, सोशल मीडिया पर गश्त के फोटो पोस्ट कर रही है। इसके बाद भी बदमाश लूट, चोरी और स्नेचिंग की वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। वारदात के बाद पुलिस घटनाओं का खुलासा करके बदमाशों से मुठभेड़ कर पकड़ रही। इससे भी बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं बन रहा है।
विज्ञापन
हाल में हुई लूट की घटनाएं
30 अक्तूबर - लिंक रोड क्षेत्र में सूर्यनगर और बृजविहार चौकी के बीच दूध लेकर जा रहीं निर्मल से बाइक सवारों कुंडल लूटे।
28 अक्तूबर - वेव सिटी क्षेत्र के डासना में हाईवे पर ऑटो सवार हापुड़ निवासी शहजाद से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा।
26 अक्तूबर- लोनी में प्राथमिक विद्यालय से घर लौटते समय शिक्षिका से दिनदहाड़े लुटेरों ने कार लूटी।
23 अक्तूबर - मेरठ रोड पर दुहाई के पास ऑटो सवार युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूटा।
21 अक्तूबर - कविनगर थाना क्षेत्र के हापुड़ चुंगी के पास छात्र से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा
13 सितंबर - शास्त्रीनगर में बेटे को स्कूल बस से लेने गई महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटी।
01 सितंबर - नेहरूनगर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटी। इसमें स्कूटी पर सवार दो युवती गिरकर घायल हो गईं।
29 अगस्त - मधुबन बापूधाम की फ्रेंड्स कॉलोनी में परिवार के साथ बाजार जा रहे व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटी।