फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chief Minister Yogi will come to hold a public meeting in Pilkhuwa on 18th

Ghaziabad News: 18 को पिलखुवा में जनसभा करने आएंगे मुख्यमंत्री योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi will come to hold a public meeting in Pilkhuwa on 18th
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 को धौलाना विधानसभा क्षेत्र के पिलखुवा में जनसभा करेंगे। साठा चौरासी क्षेत्र में क्षत्रियों की नाराजगी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री की जनसभा इस बार धौलाना क्षेत्र में तय की गई है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी रैली शहर के बीच कराई गई थी।
विज्ञापन

वीके सिंह का टिकट कटने से इस बार साठा चौरासी क्षेत्र के क्षत्रियों में कड़ी नाराजगी है। 17 अप्रैल को क्षत्रिय समाज के लोगों की महापंचायत होनी है। इसके एक दिन बाद मुख्यमंत्री की जनसभा इसी क्षेत्र में निर्धारित की गई है। पिलखुवा के रामलीला मैदान में उनकी जनसभा होगी। भाजपा के लोकसभा संयोजक अजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा का कार्यक्रम तय हो चुका है। उनके जनसभा में पहुंचने का समय जल्द ही तय हो जाएगा। संभावना है कि वह दोपहर के समय जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन स्तर पर मुख्यमंत्री की रैली के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

--------
आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आएंगे गाजियाबाद
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रविवार को गाजियाबाद पहुंचेंगे। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर वह सुबह 11:30 बजे नवयुग मार्केट में आंबेडकर पार्क पहुंच उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वह पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed