फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   chief constable Nitin Tomar was also dismissed from service After shavez Khan and Ambarish Yadav in Case of leaving crook by taking bribe 

रिश्वत लेकर बदमाश छोड़ने का मामला: शावेज खान-अंबरीश यादव के बाद मुख्य आरक्षी नितिन तोमर को भी किया सेवा से बर्खास्त

Mon, 06 Dec 2021 12:08 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 06 Dec 2021 12:08 AM IST
सार

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की पूरी स्वाट टीम को भंग करके लाइन हाजिर कर दिया गया। इनकी संपत्तियों की जांच के आदेश दिए गए हैं साथ ही मेरिट के आधार पर नई स्वाट टीम के गठन हेतु अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था को निर्देशित कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
chief constable Nitin Tomar was also dismissed from service After shavez Khan and Ambarish Yadav in Case of leaving crook by taking bribe 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

रिश्वत लेकर बदमाशों को छोड़ने के आरोपी इंस्पेक्टर शावेज खान और सिपाही अंबरीश यादव को पदच्युत करने के बाद पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने मुख्य आरक्षी नितिन तोमर को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। 

विज्ञापन


वहीं, यह मामला प्रकाश आने के बाद नोएडा कमिश्नरेट की पूरी स्वाट टीम को भंग कर दिया गया था। एटीएम काटकर रुपये चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों को क्रेटा कार और 20 लाख रुपये देने के एवज में छोड़ने के आरोप में नोएडा पुलिस के इन कर्मियों पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


सभी आरोपियों की संपत्ति की होगी जांच
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह ने कठोर कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त निरीक्षक शावेज खान व मुख्य आरक्षी अमरीश कांत यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की पूरी स्वाट टीम को भंग करके लाइन हाजिर कर दिया गया। इनकी संपत्तियों की जांच के आदेश दिए गए हैं साथ ही मेरिट के आधार पर नई स्वाट टीम के गठन हेतु अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरापुरम पुलिस ने एटीएम काटकर कैश चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया था। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह काफी समय से दिल्ली-एनसीआर समेत तमाम प्रदेशों के एटीएम को निशाना बना रहे हैं। तीन महीने पहले नोएडा पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था, लेकिन छोड़ने के नाम पर सौदेबाजी करते हुए उनसे क्रेटा कार और 20 लाख रुपये लिए गए। आरोपियों का यह बयान सामने आते ही जिले के पुलिस अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया और पूरे मामले से अवगत कराया। लखनऊ से फोन घनघनाने के बाद नोएडा पुलिस में हलचल मच गई।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला नोएडा पुलिस का कारनामा
दरअसल, एक एटीएम में वारदात की सीसीटीवी फुटेज इंदिरापुरम पुलिस के पास थी। इसमें गिरोह के सदस्य एक कार में बैठे दिखाई दिए थे। रविवार को पुलिस ने फुटेज के आधार पर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे कार के बारे में पूछा तो पता चला कि यह कार नोएडा पुलिस के पास है। नोएडा पुलिस के पास यह कार कैसे पहुंची, यह पूछने पर आरोपियों ने बताया कि सिर्फ कार ही नहीं, उन्हें छोड़ने के नाम पर 20 लाख रुपये भी लिए गए। नोएडा पुलिस का कारनामा सामने आने के बाद अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया।


50 लाख मांगे थे, 20 लाख में हुई सौदेबाजी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि नोएडा क्राइम ब्रांच ने करीब तीन महीने पहले उन्हें पकड़ा था। इस दौरान आरोपियों से 10 लाख रुपये बरामद हुए थे। आरोपियों ने छोड़ने की गुहार लगाई तो नोएडा पुलिस ने 50 लाख रुपये की मांग की, लेकिन सौदेबाजी करते-करते हुए 20 लाख रुपये में डील हो गई। साथ ही, आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देने के दौरान नोएडा पुलिस को वहां एक क्रेटा कार मिली, जिसे भी वह अपने साथ ले गई। इसी कार को ले जाते हुए पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद पुलिस ने यह फुटेज बरामद कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed