{"_id":"5819f87e4f1c1bc52b435b42","slug":"chhath-puja-six-or-seven-will-be-on-november-diversion-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा: छह-सात नवंबर को रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा: छह-सात नवंबर को रहेगा रूट डायवर्जन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। छठ पूजा के मद्देनजर हिंडन पर छह नवंबर को दोपहर दो से रात 12 बजे तक और सात नवंबर को तड़के चार से सुबह 10 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। गाजियाबाद से दिल्ली-टीएचए या फिर टीएचए की ओर से नोएडा जाने वाले हजारों लोग इससे प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
यह रहेगा रूट डायवर्जन
- हिंडन पर गाजियाबाद से मोहननगर की तरफ जाने वाले पुल की दो लेन पूरी तरह श्रद्धालुओं के लिए रखी जाएंगी, जबकि बाकी वाहनों की आवाजाही के लिए रहेंगी।
- हिंडन नदी पुस्ता रोड पर हिंडन पुलिस चौकी से किसी भी वाहन को पुस्ता रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा।
- सेक्टर-1 वसुंधरा से किसी भी वाहन को हिंडन पुलिस चौकी की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
- हिंडन पुस्ता रोड पर दो लेन हैं। इनमें से भी श्रद्धालुओं की संख्या और वाहनों की तादाद को देखते हुए एक लेन वाहनों के लिए छोड़ी जा सकती है।
- एएलटी चौराहे से भारी वाहनों को शहर के अंदर न भेजकर हापुड़ चुंगी की तरफ से एनएच-24 से भेजा जाएगा।
- मोहननगर चौराहे से भारी वाहनों को वजीराबाद के लिए नहीं जाने दिया जाएगा। मोहननगर तिराहे से भारी वाहनों को हिंडन पुल की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें डायवर्ट कर हापुड़ तिराहा से हापुड़ चुंगी एनएच-24 से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एनएच-24 से आना-जाना रहेगा बेहतर
इस दौरान दिल्ली और नोएडा जाने वालों को एनएच-24 से आना जाना बेहतर रहेगा। हालांकि इस दौरान वाहनों का दबाव एनएच-24 पर बढ़ जाएगा, जिससे दो दिन वहां भी वाहन रेंग-रेंगकर चल सकते हैं।
विज्ञापन