फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chemical fire in garbage dump, difficult to control

Ghaziabad News: कूड़े के ढेर में केमिकल से लगी आग, काबू पाना मुश्किल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chemical fire in garbage dump, difficult to control
साहिबाबाद। भोपुरा स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास मैदान में पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। ढेर में पड़े केमिकल से आग धधकती चली गई। 24 घंटे बाद 12 दिसंबर को भी आग नहीं बुझ सकी। दमकल की टीमों को भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी से मिट्टी खुदवाकर आग बुझाने का प्रयास जारी है। वहीं, पुलिस केमिकल फेंकने वाले की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


सोसायटी के रहने वाले राकेश ठाकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात एक ट्रक मैदान में पहुंचा और बड़ी संख्या में सूखे केमिकल से भरे बोरे कूड़े के ढेर पर पलट दिए। हलचल होती देख स्थानीय लोग वहां पहुंचे और चालक को पकड़ लिया। डायल 112 पर फोन करके लोगों ने पुलिस को बुलाया। इस बीच ट्रक चालक मौका पाकर भाग गया।
विज्ञापन

देर रात केमिकल की वजह से कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों ने दमकल को फोन किया। मौके पर अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सकीं। जांच करने पर पता चला कि कूड़े के ढेर में फैक्टरी से निकला हुआ केमिकल भारी मात्रा में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि इस आग को मिट्टी से दबाकर ही बुझाया जा सकता है। रात ही जेसीबी बुलवाकर मिट्टी डलवाई गई थी, लेकिन केमिकल की मात्रा ज्यादा होने की वजह से आग लगातार धधक रही है। शुक्रवार को भी लोगों ने जेसीबी से मिट्टी में कूड़े व केमिकल को दबाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। मामले में आरोपी ट्रक चालक व फैक्टरी संचालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए लोगों ने पुलिस को तहरीर दी।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक का पहचान संबंधी दस्तावेज मिला है। चालक की तलाश की जा रही है। हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed