फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chemical drums of toxic burning chaos

जहरीले केमिकल के ड्रम जलाने पर हुआ हंगामा

Mon, 26 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chemical drums of toxic burning chaos
आग - फोटो : photography

 सिहानी के पास जहरीले केमिकल के ड्रम जलाने से निकली गैस और धुएं से शनिवार देर रात राजनगर एक्सटेंशन में हड़कंप मच गया। गौड़ कारकेड सोसायटी के लोगों ने रात को धुएं और गंध के सहारे इसका पता लगाया। उन्होंने ड्रम जला रहे लोगों को रोका तो विवाद हो गया।

विज्ञापन


रेजिडेंट्स की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को शांति भंग करने की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।गौड़ कारकेड सोसायटी निवासी और वादी मधुसूदन भारद्वाज, एडवोकेट विक्रांत शर्मा ने बताया कि देर रात कालोनी में काला धुआं और असहनीय दुर्गंध फैल गई।
विज्ञापन


दम घोंटने वाले इस धुएं को देखने रेजिडेंट्स राजनगर एक्सटेंशन में निकले तो करीब दो किलोमीटर दूर कुछ व्यक्ति जहरीले केमिकल के लोहे के ड्रम को जलाते हुए मिले। उसी से यह दुर्गंध और धुआं सोसायटी में पहुंच रहा था। मधुसूदन भारद्वाज का कहना है कि पूर्व में भी कई बार ऐसा हो चुका है, लेकिन उन्हें कारण समझ में नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ड्रम जलाने का विरोध किया तो उन्हें जलाने वाले लोगों ने अभद्रता की। उन्होंने सिहानी गेट थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, सिहानी गेट एसएचओ अवनीश गौतम का कहना है कि शांति भंग की धाराओं में पांच लोगों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed