फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheating of Rs 9 lakh on the pretext of 10 percent interest

Ghaziabad News: 10 फीसदी ब्याज का झांसा देकर नौ लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 9 lakh on the pretext of 10 percent interest
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में कारोबारी को कंपनी में निवेश कर 10 फीसदी ब्याज मिलने का झांसा देकर ठगों ने उनसे नौ लाख की ठगी कर ली। मामले में कारोबारी ने नंदग्राम थाने में महिला समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी सवाना निवासी अमित लोहिया ने बताया कि तीन महीने पहले उनकी मुलाकात पूजा नाम की युवती से हुई थी। युवती ने खुद को ऑनलाइन बिजनेस की कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा कि वह यदि उनकी कंपनी में निवेश कर दें तो उनको 10 फीसदी ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन

पूजा ने उनकी मुलाकात अर्जुन ठाकुर से करवाई। अर्जुन ने खुद को सिटी वन ट्रैवल कंपनी का मालिक बताया। इसके बाद उनको उन्होंने नौ लाख रुपये दे दिए। एक महीने बाद भी जब उन्हें कोई पैसा नहीं मिला तो उन्होंने पूजा से संपर्क किया। इस पर पूजा ने कहा कि अभी कंपनी की वेबसाइट खराब है। दो महीने बाद बात करने पर बताया कि अर्जुन का एक्सीडेंट हो गया है और कंपनी नुकसान में चली गई है। अब वह उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी रवि कुमार ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed