फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheating of Rs 21.55 lakh in the name of organizing lottery worth Rs 2.50 crore

Ghaziabad News: 2.50 करोड़ की लॉटरी लगवाने के नाम पर 21.55 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 21.55 lakh in the name of organizing lottery worth Rs 2.50 crore
गाजियाबाद। 2.50 करोड़ की लॉटरी लगवाने के नाम पर शालीमार गार्डन के चंदन सिंह को ठगों ने 21.55 लाख की चपत लगा दी। ठगों ने विश्वास बढ़ाने के लिए शुरूआत में पांच हजार के बदले चंदन सिंह को 10 हजार रुपये दिए। इसके बाद उन्होंने और रुपये आने के चक्कर में ठगों के खाते में धनराशि ट्रांसफर कर दी। मामले में साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

चंदन सिंह ने बताया कि उन्हाेंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। उसमें ठगों ने खुद का लुधियाना के गांधी ब्रदर्स लॉटरी के नाम से परिचय दिया। संपर्क बढ़ने पर ठगों ने उनसे पांच हजार रुपये लगाने को कहा। उनकी बातों में आकर उन्होंने पांच हजार रुपये लगा दिए। इसके बदले ठगों ने उनको 10 हजार रुपये भेज दिए। विश्वास बढ़ने पर उन्होंने दोबारा 35 हजार और फिर 40 हजार रुपये भेजे लेकिन उनको इसके बदले रुपये वापस नहीं मिले फिर ठगों ने उनको बताया रकम इकट्ठा हो गई है, वो लॉटरी के जैकपॉट में दी जाएगी और उनकी 2.50 करोड़ की जैकपॉट लॉटरी लगी है।
विज्ञापन

जैकपॉट की रकम चाहिए तो इसके बदले उनको और रुपये भेजने पड़ेंगे। उनकी बातों में आकर उन्होंने अलग अलग खातों में कुल 21.55 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद भी आरोपी और रकम की मांग कर रहे थे। न देने पर उन्होंने संपर्क तोड़ दिया तो उनको ठगी का पता चला। मामले में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed