फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheating: Cash and jewelery taken from accountant on the pretext of change in fortune

टप्पेबाजी : भाग्य बदलने का झांसा दे अकाउंटेंट से ले गए नकदी और गहने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cheating: Cash and jewelery taken from accountant on the pretext of change in fortune
गाजियाबाद। नए-नए हथकंडे आजमा कर आए दिन लोगों को ठग रहे टप्पेबाजों ने एक और महिला को शिकार बना लिया। महिला को भाग्य बदलने का झांसा दिया। इसके लिए शुद्धिकरण की शर्त बताई। शुद्धिकरण के लिए गहने और नकदी रखाकर पीछे देखे बिना 51 कदम चलने के लिए कहा। महिला ने ऐसा ही किया लेकिन जब लौटीं तो टप्पेबाज नौ दो ग्यारह हो चुके थे। महिला ठगी सी रह गई। इसके बाद पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन

यह घटना सिहानी गेट के पुराने बस अड्डे के पास हुई। टप्पेबाजी का शिकार नहीं पटेलनगर तृतीय की रहने वालीं बीना घोष। वह बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में निजी कंपनी के दफ्तर में बतौर अकाउंटेंट काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह शाम को दफ्तर से घर लौट रही थीं। तभी किसी की आवाज आई। सुनो, आप पर माता की असीम कृपा है, जल्द ही आपका भाग्य बदलने वाला है।
विज्ञापन

यह सुनकर वह रुक गईं। तभी उसके पास एक युवक वहां आया। युवक ने खुद को परेशान बताया। भाग्य बदलने की बात कहने वाले युवक ने उससे कहा कि चिंता न करे। उसकी माताजी ठीक हो जाएंगी। युवक ने पूछा कैसे? जवाब मिला, 51 कदम सीधे चलो, मुड़कर पीछे मत देखना। उसने ऐसा ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीना घोष ने पुलिस को बताया कि उन्हें ऐसा लगा कि इस दौरान उनके सामने जो कुछ भी हुआ, उससे वह देखकर वह सम्मोहित हो गईं। भाग्य बदलने का दावा करने वाले ने उनसे कहा कि आपका शुद्धिकरण करना होगा। इसके लिए अपने गहने उतारकर दे दीजिए। बीना का कहना है कि उन्होंने अपनी सोने की अंगूठी और चेन के साथ रुपयों से भरा पर्स भी दे दिया। इसके बाद वह 51 कदम चलीं। वापस आईं तो पता चला कि वे दोनों युवक आपस में मिले हुए थे। दोनों गहने और पर्स लेकर भाग चुके थे।



कोट
सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। टप्पेबाजी की घटनाओं में शामिल रहे बदमाशों की सक्रियता के बारे में पता किया जा रहा है। - सलोनी अग्रवाल, एसीपी नंदग्राम






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed