{"_id":"672e728418ca3bc78e0edb54","slug":"cheated-two-diamond-rings-from-a-woman-by-pretending-to-be-a-policeman-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-113275-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खुद को पुलिस कर्मी बताकर महिला से दो हीरे की अंगूठी ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खुद को पुलिस कर्मी बताकर महिला से दो हीरे की अंगूठी ठगी
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नीति खंड-1 के पास खुद को पुलिस कर्मी बताकर ठगों ने महिला से हीरे की दो अंगूठी ठग ली। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ दवाई लेने जा रही थी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रमिता अरोड़ा पत्नी अनिल अरोड़ा निवासी नीति खंड-1 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां के साथ घर से कुछ दूरी पर दवाई लेने जा रही थी। रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोका और बोले कि वह पुलिस वाले हैं। आरोपियों ने कहा कि यह गहने क्यों पहन रखे हैं। उतार कर पर्स में डालों। तभी उनकी मां हीरे की दो अंगूठी उतार कर पर्स में डालने लगी। पर्स में अंगूठी डालने के दौरान आरोपियों ने पर्स छीन लिया और कहा कि वह गहने को सही से रख देते हैं। आरोपियों ने पर्स महिला को दे दिया। महिला ने पर्स खोलकर देखा तो उसमें कागजात और पत्थर थे। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।