फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated of Rs 6 lakh in the name of partnership

Ghaziabad News: साझेदारी के नाम पर पौने छह लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 6 lakh in the name of partnership
साहिबाबाद। मेट्रो में रंगाई-पुताई के ठेके में साझेदार बनने का झांसा देकर शालीमार गार्डन क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति से पौने छह लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने रुपये वापस न मिलने पर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रमेशचंद्र मिश्र शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में रहते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलर और कांस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि पसौंडा में रहने वाले ताशीन व उसके बेटे रंगाई-पुताई का काम करते हैं। ताशीन व उसके बेटे ने सात साल पहले उनसे कहा कि मेट्रो में पुताई का ठेका मिला है। उन्हें रुपये की जरूरत है। करीब 10 लाख रुपये चाहिए। रुपये देने पर 50-50 प्रतिशत की साझेदारी रहेगी। रमेशचंद्र ने कई बार में आरोपियों को 5.70 लाख रुपये दे दिए लेकिन, आरोपी बिल पास होने का बहाना बनाते रहे और लंबे समय तक उन्हें कुछ भी वापस नहीं दिया। उनके दिए रुपये भी नहीं लौटाए। आरोपी अब रुपये मांगने पर धमकी दे रहे हैं। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed