{"_id":"6700727ee66f0f2a22061a24","slug":"cheated-of-rs-50-lakh-in-the-name-of-selling-agricultural-land-case-against-three-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104118-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कृषि भूमि बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये ठगे, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कृषि भूमि बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये ठगे, तीन पर केस
विज्ञापन
मोदीनगर। कृषि भूमि बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने रकम लेने के बाद भी भूमि का बैनामा नहीं किया। मोदीनगर पुलिस ने कमिश्नर के आदेश पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
निवाड़ी के गांव फिरोजपुर निवासी योगेश कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2018 में उन्होंने मोदीनगर के गांव फफराना निवासी विनोद कुमार से 50 लाख रुपये देकर छह बीघा से अधिक भूमि का एग्रीमेंट किया था। बाकी रकम बैनामे के समय देने की बात तय हुई थी। समयावधि पर आरोपी ने बैनामा नहीं किया और योगेश कुमार को टालता रहा। कुछ दिन बाद आरोपी ने बैनामा करने से इन्कार कर दिया और योगेश कुमार को रकम लौटाने के लिए चेक दे दिए, जो बाउंस हो गए।
योगेश कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर विनोद कुमार निवासी गांव फफराना, अमित कुमार पुत्र सत्यवीर व अमित पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव डबाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।