फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated of Rs 2.5 lakh on the pretext of getting a job in Intelligence Bureau

Ghaziabad News: इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी लगवाने के बहाने ढाई लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 2.5 lakh on the pretext of getting a job in Intelligence Bureau
साहिबाबाद। लोनी की उत्तरांचल कालोनी में रहने वाले शिव कुमार से दो लोगों ने बेटे की नौकरी इंटेलिजेंस ब्यूरो में लगवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि चंडीगढ़ के ऑफिस में ज्वाइनिंग लेटर दिखाने के बाद लाखों रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। धोखाधड़ी और जालसाजी का भंडाफोड़ का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। टीलामोड़ थाने में दोनों पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि नवंबर महीने में भोपुरा तिराहे पर अनिल सिंह और अली नाम के दो लोगाें से मुलाकात हुई थी। दोनों ने उनसे खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का अधिकारी बताया। बातचीत में दोनों ने कहा कि यदि किसी की दिल्ली पुलिस या आईबी में नौकरी लगवानी हो तो बताना। इसके बाद उनके बेटे रितिक की आईबी में नौकरी लगवाने की एवज में पांच लाख रुपये की डिमांड की। शुरुआत में उन्होंने ढाई लाख रुपये दे दिए। बाकी पैसे नौकरी लगने पर देने की बात तय हुई। आरोप है कि अली नाम के युवक ने उन्हें चंडीगढ़ के ऑफिस में ज्वाइनिंग लेटर दिखाया लेकिन जब उन्होंने लेटर मांगा तो देने से मना कर दिया। कुछ दिनों बाद पैसों का इंतजाम होने पर जब उन्होंने अनिल और अली से संपर्क किया तो वे उन्हें धमकी देने लगे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने ढाई लाख रुपये की रकम हड़प ली। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed