फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated of Rs 1.60 lakh on the pretext of getting a franchisee

Ghaziabad News: फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर ठगे 1.60 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.60 lakh on the pretext of getting a franchisee
मोदीनगर। साइबर बदमाशों ने रोजगार की तलाश में लगे एक युवक को नामी कुरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर उससे 1.60 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर की हनुमानपुरी कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार काफी समय से रोजगार की तलाश में लगे थे। कुछ दिन पूर्व उनके पास एक अज्ञात नबंर से कॉल आया। कॉलर युवती ने खुद को एक नामचीन कुरियर कंपनी का अधिकारी बताते हुए कृष्ण कुमार को अपनी फ्रेंचाइजी दिलाने की बात कही। कृष्ण कुमार और कॉलर युवती के बीच सौदा तय हो गया। युवती ने कृष्ण कुमार को विश्वास में लेने के लिए अपनी कथित कुरियर कंपनी के उच्चाधिकारी बताकर दो युवकों से बात कराई और पता व आईटीआर भी मेल की। विश्वास होने के बाद कृष्ण ने युवती द्वारा बताए खाते में 1.60 लाख रुपये भेज दिए। काफी समय बीतने के बाद भी कृष्ण कुमार को जब कोई फ्रेंचाइजी नहीं मिली तो उसने कंपनी में कॉल की। कई बार ट्राई करने पर भी मोबाइल स्विच ऑफ मिला। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed