फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated from Rs 2 to 24.62 lakh in the name of share trading

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो से 24.62 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Cheated from Rs 2 to 24.62 lakh in the name of share trading
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर दो लोगों से 24.62 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पांडव नगर के रहने वाले रोहित चावला से 8.07 लाख रुपये और गोविंदपुरम के रहने वाले हिमांशु चौधरी से 16.55 लाख रुपये ठग लिए। दोनों ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गोविंदपुरम के रहने वाले हिमांशु चौधरी ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर ट्रेडिंग से जुड़ी साइट के बारे में जानकारी मिली थी। जिसमें उन्हें पता चला कि रुपये निवेश करने पर एक दिन में ही तीन गुना तक ज्यादा मुनाफा मिलेगा। उन्होंने साइट पर आईडी बनाकर 10 हजार रुपये निवेश किए। जहां रुपये यूएस डॉलर टोकन में बदल गए। इसके बाद वॉलेट में मुनाफा दिखाई देने लगा। इस तरह शातिरों ने उनसे कई बार में 16.55 लाख रुपये निवेश करा लिए। ठगों ने 10 खातों में रकम मंगवाई।
विज्ञापन


वहीं, पांडव नगर के रहने वाले रोहित चावला को ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के बारे में बताया गया। झांसे में लेकर उनसे कई बार 8.07 लाख रुपये छह खातों में ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने निवेश की गई रकम को निकालने का प्रयास किया तो ठग और रकम की मांग करने लगे। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
ठगी की गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम गई है उनकी भी जानकारी निकलवाई जा रही है। - सच्चिदानंद, एडीसीपी अपराध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed