{"_id":"6647e3c8fc8f484888089f24","slug":"cheated-five-lakhs-on-the-pretext-of-earning-money-by-reviewing-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-378540-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रिव्यू कर कमाई का झांसा देकर पांच लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रिव्यू कर कमाई का झांसा देकर पांच लाख ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। होटल के रिव्यू और कमरे बुक कर रुपये कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने गोविंदपुरम के हिमांशु शर्मा से 5.03 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने आठ खाते में रकम ट्रांसफर कराई। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
हिमांशु शर्मा ने बताया है कि वह एक टेलिग्राम ग्रुप में जुड़े। जहां उन्हें टास्क के बारे में बताया। उन्हें बताया गया कि 10 रिजर्वेशन करने पर उन्हें 1600 रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद उनसे 10 हजार रुपये की मांग की और 16 हजार रुपये लौटाने के वादा किया। ऐसा करके उनसे कई बार में 5.03 लाख रुपये निवेश करा लिए। उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो और रुपये की मांग करने लगे। एडीसीपी अपराध का कहना है कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने के लिए टीम लगी है।