{"_id":"650f402a9cd904a3f10c55e4","slug":"cheated-a-woman-by-befriending-her-through-a-marriage-app-threatened-to-steal-from-her-house-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-2600-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शादी वाले एप से दोस्ती कर महिला से की ठगी, घर में चोरी कर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शादी वाले एप से दोस्ती कर महिला से की ठगी, घर में चोरी कर दी धमकी
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में तलाकशुदा महिला से शादी के एप पर दोस्ती में नजदीकी बढ़ाने और ठगी व धोखाधड़ी के बाद घर में चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोर ने चोरी क्रेडिट कार्ड से आईफोन-14 भी खरीदा है। चोरी के दौरान चोर कमांडो वाले जूते, हथौड़ा व पेचकस छोड़ गए। पुलिस ने धोखाधड़ी, चोरी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
महिला ने शिकायत में बताया कि 26 अगस्त को उनकी शादी वाले एप पर रितिक नाम के युवक से जान-पहचान हुई थी। तलाक से पहले पति से उनका पांच साल का बेटा है। आरोप है कि रितिक ने बातचीत में खुद को स्पोर्ट्स कोटे से दिल्ली पुलिस की टीम में कबड्डी का खिलाड़ी बताया। कुछ दिनों बाद आरोपी ने उन्हें फोन कर कहा कि लखनऊ जाते हुए उसका बैग छूट गया था। ऐसे में उनसे मजबूरी बताकर एक हजार रुपये ऑनलाइन वॉलेट में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद ऑनलाइन वॉलेट बंद बताकर कई दिनों तक उनसे पैसे ट्रांसफर कराए। एक दिन आरोपी घर का पता पूछकर उनसेे मिलने पहुंच गया।वहां उनसे पुलिस में अपना प्रमोशन होने की बात कहकर 25 लाख रुपये की मांग कर दी।
महिला ने रुपये देने में आर्थिक मजबूरी बताई तो वह दबाव बनाने लगा। काफी मिन्नतें करने के बाद उन्होंने परिजनों से बात की। पिता और अन्य परिजनों से रितिक की आर्थिक मदद करने के लिए बोलीं तो परिवार ने आरोपी से दिल्ली पुलिस में होने का सबूत मांग लिया। इस पर उसने अपना एक सर्विस नंबर बताया। बाद में जांच करने पर वह फर्जी निकला। उनका आरोप है कि 17 सितंबर को वह बाजार से सामान लेकर घर पहुंचीं तो फ्लैट के मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर कमरों में सामान बिखरा था। छानबीन में पता चला कि चोरों ने एक जोड़ी चांदी की पायल, एक मंगलसूत्र, एक चेन, पांच जोड़ी कानों की बाली, चार जोड़ी चांदी की पायल, 50 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड चोरी कर लिए। उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घर में मिले कमांडो वाले जूते और पेचकस-हथौड़ा:
चोरी के बाद चोर घर में कमांडो वाले जूते, पेचकस, हथौड़ा छोड गया। फोन की जांच में पता चला कि चोरी के बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 45 हजार रुपये की निकासी कर आईफोन 14 खरीद लिया। उन्होंने पुलिस के सामने आरोपी रितिक पर चोरी का शक जाहिर किया। उसे फोन पर आरोपी ने सुमित और प्रवीण के साथ मिलकर उन्हें मारने की धमकी दी।
शालीमार गार्डन एसीपी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि आरोपियों की पहचान के बाद लोकेशन ट्रेस कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।