{"_id":"64d3e932eda1b03197029e2c","slug":"cheated-91-thousand-rupees-from-a-young-man-by-trapping-him-in-honey-trap-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-173064-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हनी ट्रैप में फंसाकर युवक से 91 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हनी ट्रैप में फंसाकर युवक से 91 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम निवासी एक युवक को शातिरों ने अश्लील वीडियो कॉल करके हनीट्रैप में फंसाया। इसके बाद ब्लैकमेल किया और अश्लील वीडियो वायरल करने से रोकने के नाम पर 91 हजार रुपये ठग लिए।
युवक का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल उठाने पर एक युवती अश्लील हरकतें करने लगी और वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद युवती ने कॉल करके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और एक लाख रुपये मांगने लगी। उन्होंने देने से मना किया तो दूसरे नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को यूट्यूब का अधिकारी बताकर वीडियो पोस्ट करने से रोकने के नाम पर 91 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। परेशान होकर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर का कहना है कि शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।