फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated 2.5 crores from 20 women by setting up a committee in the name of doubling the money

Ghaziabad News: रुपये दोगुना करने के नाम कमेटी डालकर 20 महिलाओं से ढाई करोड़ ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cheated 2.5 crores from 20 women by setting up a committee in the name of doubling the money
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में किट्टी पार्टी व कमेटी डालकर रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 20 से ज्यादा महिलाओं से करीब ढाई करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिलाओं का आरोप है कि दो साल तक जन्सी पांडेय रुपये लेती रही। समय पूरा होने पर उन्होंने रुपये नहीं लौटाए। इसी बीच उनकी मौत हो गई तो जन्सी के परिवार के लोग धमकी देने लगे। मामले में उन्होंने अरुण पांडेय, प्रणय पांडेय और पल्लवी कम्बोज के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि 2018 में उनकी मुलाकात जन्सी पांडेय से हुए। जन्सी ने अपने पति व अन्य लोगों के साथ मिलकर किट्टी पार्टी व कमेटी डाली। हर महीने वे उनसे रुपये लेते रहे। अब तक उन्होंने उनसे करीब ढाई करोड़ रुपये ले लिए। आरोप है कि जन्सी की मौत के बाद अरुण के पास रुपये मांगने गए तो अरुण व अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनसे ली गई रकम से अलग-अलग जगह प्लाट व मकान खरीद लिए। 20 जुलाई 2023 को जब वह कमेटी के रुपये लेने उनके घर गए तो आरोपियों ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर जान से मारने की नीयत से एक महिला का गला भी दबाया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed